संयुक्त मोर्चा टीम। अलीगढ़
अलीगढ़ में कोरोना पॉजिटिव केस का ग्राफ लगातार बढ़ता जा रहा है। बुधवार को जेएन मेडिकल कॉलेज से 10 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आयी। अब तक जिले में पॉजिटिव मरीज की संख्या 236 हो चुकी है। कोरोना से अब तक 19 की मौत हुई है।
अनलॉक-1 के बाद से कोरोना मरीज तेजी से बढ़ते जा रहे हैं। डीएम चंद्रभूषण सिंह ने लोगों से अपील की है कि सावधानी बरतें, बिना मास्क के घर से न निकलें।
-10 जून को मिले कोरोना मरीज की हिस्ट्री
1-25 वर्षीय युवक निवासी हादी हसन हॉल एएमयू।
2-65 वर्षीय वृद्ध निवासी ज्ञान सरोवर।
3- 50 वर्षीय महिला निवासी सराय दुवे।
4- 16 वर्षीय युवक निवासी अतरौली।
5- 30 वर्षीय युवक निवासी जरौठी, हरदुआगंज।
6- 32 वर्षीय युवक निवासी हरदुआगंज।
7- 45 वर्षीय व्यक्ति निवासी रसलगंज।
8- 52 वर्षीय व्यक्ति निवासी सिविल लाइन।
9- 50 वर्षीय व्यक्ति निवासी नई बस्ती।
10- 52 वर्षीय व्यक्ति निवासी नौरंगाबाद।