Home अलीगढ़ राष्ट्रीय सेवा संस्थान ने मनाया भगवान परशुराम का जन्मोत्सव

राष्ट्रीय सेवा संस्थान ने मनाया भगवान परशुराम का जन्मोत्सव

by vdarpan
0 comment

संयुक्त मोर्चा टीम। अलीगढ़, 07 मई 2019ः राष्ट्रीय सेवा संस्थान द्वारा सेंटर पॉइंट स्थित टीकाराम मंदिर में भगवान परशुराम का जन्मोत्सव सर्वसमाज के गणमान्य लोगों ने हर्षोल्लास के साथ मनाया। समारोह का शुभारंभ राष्ट्रीय सेवा संस्थान के संस्थापक अध्यक्ष राजेश गौड़, प्रदेश अध्यक्ष प्रमेंद्र गौतम, प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजेश गौतम, प्रदेश महामंत्री पंकज वार्ष्णेय, मंडल अध्यक्ष बौबी गौतम, संरक्षक मनोहरलाल शर्मा ने युवा जिलाध्यक्ष पंडित नारायण प्रसाद सारस्वत के सानिध्य में मंत्रोच्चार के साथ दूध, घी, शहद, दही व गंगाजल के पंचामृत से भगवान परशुराम की मूर्ति का अभिषेक किया। सरदार भूपेंद्र सिंह प्रमुख समाजसेवी ने अंगवस्त्र पहनाकर माल्यार्पण किया।महर्षि गौतम ब्राह्मण महासभा के अध्यक्ष विजय बल्लभ गौतम, राकेश गौतम, संरक्षक जलालुद्दीन मलिक, बंटी ठाकुर, संरक्षक श्याम प्रकाश शर्मा, गौरव अग्रवाल, राकेश शर्मा, महामंत्री महेश प्रताप गौतम, जिला महामंत्री सतेंद्र पंडित, संगठन मंत्री अनिल शर्मा, प्रचार मंत्री दुर्गेश शर्मा, मंडल अध्यक्ष आशा शर्मा, जिलाध्यक्ष अनुराधा शर्मा, जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष वीना अरोरा, महामंत्री गीता मित्तल ने भगवान परशुराम की विश्व कल्याण के लिए आरती उतारी। समारोह में समाजसेवा के लिए उड़ान संस्था के अध्यक्ष ज्ञानेंद्र मिश्रा, मानव उपकार संस्था के अध्यक्ष विष्णु कुमार बंटी, आलोक गुप्ता व पंकज धीरज, संरक्षक रमेश चंद्र गुप्ता, कार्यक्रम संयोजक एलके गुप्ता, प्रमुख समाजसेवी सरदार भूपेंद्र सिंह, संरक्षक जलालुद्दीन मलिक का शॉल ओढ़ाकर माला पहनाकर एवं स्मृति चिन्ह प्रदान किया। दूध शर्बत प्याऊ का उद्घाटन प्रदेश अध्यक्ष प्रमेंद्र गौतम व संस्थापक अध्यक्ष राजेश गौड़ ने संयुक्त रूप से किया।इस मौके पर मीनाक्षी आनंद, आनंदवर्धन, रेखा शर्मा, विनय शर्मा, किरन चंदेल, सीपी चंदेल, राकेश कुमार वशिष्ठ एवं गोविंद गर्ग ने सहयोग किया व आमजन को शर्बत का वितरण किया। संस्थापक अध्यक्ष राजेश गौड़ ने सभी को भगवान परशुराम के जन्मोत्सव की शुभकामनायें व बधाई दी तथा आभार जताया।

You may also like

कार्यालय

H-49, Sanyukt Morcha Bhawan,
Hardware Market, Aligarh,
U.P.-202001, INDIA

 

ई-मेल:

ed****@***********ha.com

 

वेब-पोर्टल

sanyuktmorcha.com