Home अलीगढ़ अलीगढ़ के मोती महल रेस्टोरेंट में महिला डॉक्टर को नॉन वेज खिलाने काआरोप

अलीगढ़ के मोती महल रेस्टोरेंट में महिला डॉक्टर को नॉन वेज खिलाने काआरोप

by vdarpan
0 comment

एसएमटी। विशेष संवाददाता। अलीगढ़ (13 अप्रैल 2019)
अलीगढ़ के मशहूर मोती महल रेस्टोरेंट में वेज सब्जी में नॉनवेज परोसे जाने का आरोप लगा है। आरोप मेडिकल कॉलेज की एक महिला डॉक्टर ने लगाया है। मामले की एक पोस्ट फ़ेसबुक पर वायरल हो रही है।

  • रेजीडेंट डॉक्टर एसोसिएशन ने रेस्टोरेंट का बहिष्कार किया, फेसबुक पर पोस्ट हो रही वायरल
  • मेडिकल कॉलेज की एक महिला डॉक्टर को जल फ्रेजी की जगह चिकन परोसा

मेडिकल कॉलेज की ऑप्थोमॉलोजी विभाग की जूनियर डॉक्टर (जेआर वन) की बर्थ डे पार्टी थी। वे अपने साथियों के साथ रात 10 बजे मैरिस रोड स्थित मोती महल रेस्टोरेंट पहुंचीं। उनके साथ कुछ डॉक्टर नॉनवेज भी खाने वाले थे। नवरात्र होने के कारण महिला डॉक्टरों ने वेटर से शाकाहार में कोई भी डिश परोसने को कहा। उनके कहने पर मशरूम मसाला व जलफ्रेजी परोसी गई। खाते समय बोन लेस पीस होने का शक हुआ। पहले सोचा सोया चाप होगा। नॉनवेज खाने वाले साथियों को चेक कराया तो उन्होंने चिकन बताया। कहने के बावजूद वेटर ने चिकन नहीं बल्कि खटाई का पीस बताया। डॉक्टरों ने यह भी कहा कि खटाई का पीस इतना बड़ा नहीं होता। आरोप है कि गलती मानने को भी तैयार नहीं थे। दो हजार रुपये का बिल भी बना दिया। महिला डॉक्टरों ने कहा कि बिल किस बात का जब खाना नहीं खाया। नवरात्र में धर्म भ्रष्ट हुआ है इसका मुआवजा कौन देगा।

इसकी जानकारी रेजीडेंट डॉक्टर्स एसोसिएशन के पदाधिकारियों को दी गई तो वे भी पहुंच गए। दूसरी ओर से रेस्टोरेंट प्रबंधन के समर्थन में कुछ युवक पहुंच गए। काफी देर तक कहासुनी और हंगामा होता रहा। एसोसिएशन के उपाध्यक्ष डॉ. हमजा मलिक ने बताया कि रेस्टोरेंट वाले ने वेज की जगह नॉनवेज खिलाया और गलती मानने को तैयार नहीं था। उसने अपने समर्थकों को भी बुला लिया। एसोसिएशन की ओर से नोटिस निकाल दिया है कि रेस्टोरेंट का बहिष्कार कर दिया है। अब कोई उसमें खाना नहीं खाएगा।

रेस्टोरेंट प्रबंधक कहना है कि मेडिकल के डॉक्टरों ने जैसा खाना मांगा था, वैसा ही परोसा गया। वेज के स्थान पर नॉनवेज खिलाने का आरोप गलत है।

You may also like

कार्यालय

H-49, Sanyukt Morcha Bhawan,
Hardware Market, Aligarh,
U.P.-202001, INDIA

 

ई-मेल:

ed****@sa***********.com

 

वेब-पोर्टल

sanyuktmorcha.com