अलीगढ़।
अलीगढ़ के नामी गिरामी संत फिदेलिस स्कूल के प्रधानाचार्य फादर सनी कोटूर के पिता कुरुविला का रविवार को निधन हो गया। वे 83 वर्ष के थे और स्वस्थ जीवन व्यतीत कर रहे थे। 24 घंटे के अंतराल में यूरिन पास न होने के कारण उन्हें केरल में ही स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहाँँ रविवार सुबह चार बजे उनका स्वर्गवास हो गया। समाचार सुनकर सांत्वना देने वालों में फादर जोसेफ पसाला, विद्यार्णव शर्मा, डॉ पूनम शर्मा, कवि अशोक अंजुम, कुरियाचिन, अजय चौहान के साथ ही संत फिदेलिस स्कूल के शिक्षकों, कर्मचारियों के साथ ही अलीगढ़ के गणमान्य लोगों का तांता लग गया। संयुक्त मोर्चा परिवार भी अपनी विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करता है।
संत फिदेलिस के प्रधानाचार्य को पितृ शोक
111
previous post