अलीगढ़ / संयुक्त मोर्चा टीम
एएमयू में शनिवार को छात्रसंघ चुनाव में देर रात एक बजे घोषित परिणाम के अनुसार इम्तियाज सलमान ने अध्यक्ष पद पर जीत हासिल की है। उपाध्यक्ष पद पर हमजा सूफियान, जबकि सचिव पद पर हुजैफा आमिर काबिज हुए है। परिणाम घोषित होते ही समर्थकों में खुशी लहर दौड़ गई। परिणामों की घोषणा देर रात एएमयू जनसंपर्क अधिकारी उमर सलीम पीरजादा ने की। परिणाम घोषित होते ही। जुलूस निकालकर व आतिशबाजी करके जीत का जश्न मनाया। शनिवार को शाम सात बजे से एएमयू के एबीके हाई स्कूल में कड़ी सुरक्षा के बीच एएमयू छात्रसंघ चुनाव के वोटों की गिनती शुरू हुई।जैसे जैसे परिणाम आते गए वैसे ही छात्रों का उत्साह भी बढ़ता गया। देर रात तक सभी परिणाम घोषित कर दिए गए।
एएमयू छात्रसंघ: अध्यक्ष पद पर इम्तियाज सलमान ने लहराया जीत का परचम
110