Home अलीगढ़ यूपी: अलीगढ़ पैसेंजर के महिला कोच में तमंचे के बल पर लूटपाट

यूपी: अलीगढ़ पैसेंजर के महिला कोच में तमंचे के बल पर लूटपाट

by vdarpan
0 comment

अलीगढ़ / संयुक्त मोर्चा टीम
अलीगढ़ पैसेंजर में बदमाशों ने यात्रियों से लूटपाट की। बदमाश 15 महिलाओं के गहनें-नकदी आदि लूटकर ले गए। रामगंगा से जंक्शन वॉशिंग लाइन तक लूटपाट की गई। बदमाश वॉशिंग लाइन पर आकर चलती ट्रेन से कूद गए। वहीं जीआरपी ने घटना से साफ इंकार किया है।

मंगलवार को जीआरपी में किच्छा से लूट का शिकार एक दंपति को बुलाया गया। उनको रामगंगा और वॉशिंग लाइन तक ले जाया गया ताकि बदमाशों का सुराग मिल सके। वेंडरों के माध्यम से जंक्शन पर ट्रेन में लूटपाट की घटना आग की तरह फैल गई। यात्री बोले-गन प्वाइंट पर लेकर लूटपाट की गई, जबकि जीआरपी का कहना है, ऐसा कुछ हुआ ही नहीं है।
अलीगढ़ के रहने वाले बलवीर सिंह यादव एक कंपनी में रुद्रपुर में नौकरी करते हैं। वर्तमान में वह किच्छा में रहते हैं। बलवीर सिंह ने मीडिया को बताया कि 23 अक्तूबर की रात करीब एक बजे महिला कोच में वह अकेले पुरुष यात्री थे। उनकी पत्नी नीलम और बच्चे साथ में थे। कोच में 18 महिला यात्री थीं। आंवला से तीन युवक कोच में सवार हुए। रामगंगा से ट्रेन चली, तभी उन युवकों ने तमंचा निकाल लिया। कोच के दोनों तरह से गेट बंद कर लिया। बदमाशों ने आते ही सबसे पहले उन पर तमंचा तान दिया। कहा, अगर शोर मचाया तो गोली मार दूंगा। इसके बाद बदमाशों ने तमंचे के बल पर गहने और नकदी लूट ली। उनकी पत्नी नीलम के कुंडल, तीन अंगूठीं, उनका मोबाइल और दस हजार रुपए छीन लिये। रम्पुरा भोजीपुरा की भूरी और सन्नो के भी गहने नकदी लूटे गए। एक-एक करके 15 महिलाओं के नकदी, गहने छीन लिए। रामगंगा से बरेली जंक्शन वाशिंग लाइन तक बदमाशों ने लूटपाट की। तीन महिला यात्री बच गईं, क्योंकि वॉशिंग लाइन आ गई थी। वॉशिंग लाइन पर आकर बदमाश गाड़ी धीमी होने पर ट्रेन से कूदकर भाग गए। कुछ यात्रियों ने रात में ही जीआरपी थाने पहुंचकर घटना के बारे में बताया गया। वहां उनको पूछताछ में ही भ्रमित कर दिया गया। सुबह छह बजे तक पूछताछ की गई। बाद में सामान चोरी की तहरीर लिखवा ली। भोजीपुरा में रम्मपुरा गांव की भूरी और सन्नो का कहना है कि तीन युवक ट्रेन में चढ़े थे। युवक पूरे कोच में घूमे फिर तमंचे निकाल लिए। जंक्शन से पहले तक बदमाशों ने लूटपाट की। बार-बार गोली मारने की धमकी दे रहे थे। उनसे भी अंगूठियां, मंगलसूत्र और तीन-चार हजार की नकदी छीनकर ले गए।

You may also like

कार्यालय

H-49, Sanyukt Morcha Bhawan,
Hardware Market, Aligarh,
U.P.-202001, INDIA

 

ई-मेल:

ed****@sa***********.com

 

वेब-पोर्टल

sanyuktmorcha.com