विशेष संवाददाता। संयुक्त मोर्चा। यूपी में कोरोना संक्रमण की चेन तोड़ने के लिए सोमवार सुबह सात बजे तक वीकेंड कर्फ्यू लागू हो गया है। इस वीकेंड लॉकडाउन में सिर्फ आवश्यक सेवाओं को अनुमति दी गई है। सिटी बसें व ऑटो नहीं चलेंगे। सिर्फ बाहर से आ रहे श्रमिकों के लिए रोडवेज बसें चलाई जाएंगी। यूपी के एडीजी लां एंड आर्डर प्रशांत कुमार ने बताया कि कोरोना वैश्विक महामारी की रोकथाम के लिए आज से वीकेंड कर्फ्यू लगाया जा रहा है। सामान्य गाड़ियों व अन्य गतिविधियों पर रोक रहेगी। आवश्यक वस्तुओं से जुड़े वाहन चलेंगे। स्वास्थ्य विभाग द्वारा वैक्सिनेशन का कार्य भी किया जा सकेगा। संक्रमण की चेन ब्रेक करने के लिए ये कर्फ्यू लगाया गया है। पुलिस और जिला प्रशासन की टीम इसका सख्ती से अनुपालन करायेगी। मीडिया कर्मी और आवश्यक सेवाओं से जुड़े कर्मचारी अपनी आईडी दिखाकर सामान्य दिनों की तरह कार्य कर सकेंगे।
-पब्लिक ट्रांसपोर्ट नहीं चलेंगे
शनिवार और रविवार को पब्लिक ट्रांसपोर्ट नहीं चलेंगे। इस दौरान ऑटो-टेम्पो, ई रिक्शा व सिटी बसें नहीं चलेंगी। सिटी ट्रांसपोर्ट के एमडी पल्लव बोस ने बताया कि लॉकडाउन के दौरान नगर बसें और इलेक्ट्रिक बसें नहीं चलेंगी।
यूपी में वीकेंड लॉकडाउन लागू, सड़कों पर पसरा सन्नाटा
116
previous post