114
एसएमटी। अलीगढ़।समाजवादी पार्टी द्वारा सोमवार को सूबे के 14 जिला व महानगर अध्यक्षों की घोषणा कर दी गयी। जिसमें अलीगढ़ का जिलाध्यक्ष लोधा ब्लॉक प्रमुख गिरिश यादव को बनाया गया है। इससे पहले अशोक यादव जिलाध्यक्ष थे। बीते दिनों कयास लगाए जा रहे थे कि पार्टी इस जिलाध्यक्ष के रूप में ठाकुर चेहरा सामने ला सकती है,लेकिन ऐसा हुआ नहीं।