एसएमटी। अलीगढ़ (18 जून 2019) अलीगढ़ में एक महिला ने दरिंदगी की इंतहा कर डाली। छह से नौ साल के चार बच्चों के हाथ-पैर बांध कर उनके गुप्तांगों में लाल मर्चि भर दी। बच्चे चीखते रहे फिर भी महिला का दिल नहीं पसीजा। घटना कस्बा खैर की है। सोमना रोड स्थित एक मकान में महिला ने पड़ोसी के छह से नौ साल की उम्र वाले चार बच्चों को पहले घर में बुलाया फिर हाथ-पैर बांधकर बंधक बना लिया, फिर मारपीट कर उनके गुप्तांगों पर लाल मिर्च पाउडर डाल दिया। महिला का कहना था कि बच्चों ने उसकी नातिन से छेड़छाड़ की थी। इससे कुपित होकर महिला ने बच्चों से मारपीट भी की। इसकी जानकारी जब बच्चों के परिजनों को हुई तो वे आक्रोशित हो गए। बच्चों के पिता की तहरीर पर महिला के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कराया गया। सीओ संजीव दीक्षित ने बताया कि आरोपित महिला को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
अलीगढ़ में दरिंदगी की इंतहा: बच्चों के गुप्तागों में भर दी लाल मिर्च
269