लोकसभा चुनाव 2019 के चलते प्रदेश में गठबंधन में शामिल पार्टियां लगातार भाजपा को घेरने में जुटी हैं। इसके चलते रविवार को सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव, बसपा सुप्रीमो मायावती और रालोद प्रमुख अजित सिंह देवबंद में एक संयुक्त जनसभा को संबोधित करने पहुंचे। जहां भारी संख्या में तीनों पार्टियों के समर्थक शामिल हुए।
इस दौरान मायावती ने जनसभा को संबोधित करते हुए भाजपा व पीएम मोदी पर कटाक्ष किया। उन्होंने कहा कि भीड़ देखकर मोदी पगला जाएंगे। भाजपा के राज में आरक्षण व्यवस्था कमजोर हुई है। पिछड़े वर्गों का शोषण हो रहा है। ईवीएम में गड़बड़ी नहीं हुई तो गठबंधन जीतेगा। राफेल डील में भ्रष्टाचार हुआ। आज देश की सीमा भी सुरक्षित नहीं है। मोदी सरकार में भ्रष्टाचार बढ़ा है। भाजपा ने सीबीआई, ईडी और आईटी टीम का दुरुपयोग किया है। भाजपा जाने वाली है गठबंधन आने वाला है। चौकीदार की नाटकबाजी भी नहीं बचाएगी। पुलवामा हमले के बाद भी भाजपा के कार्यक्रम हुए। सत्ता आने पर किसानों का बकाया लौटाएंगे। .
मायवती ने कहा कि भाजपा जैसे वादे अब कांग्रेस कर रही है। गरीबों को 6 हजार रुपये देने से कुछ नहीं होगा। 15 लाख का वादा वहीं प्रियंका गांधी पर कटाक्ष करते हुए मायावती ने कहा कि चुनाव में गंगा यात्रा क्यों याद आई। भाजपा को टक्कर देने लायक नहीं है कांग्रेस। कांग्रेस को वोट देकर बरबाद न करें। गठबंधन की भाजपा को टक्कर दे सकता है। इंदिरा ने गरीबी हटाओ का नाटक किया था।
वहीं अखिलेश यादव ने कहा कि ये इतिहास बनाने का चुनाव है। डरकर मोदी जी की भाषा बदल गई है। पहले चायवाले बने, अब चौकीदार बन गए। हम चौकीदार की चौकी छीनने का काम करेंगे। ये महामिलावट का नहीं, महापरिवर्तन का गठबंधन है। लगता है सराब बोलने वाले लोग नशे में है। एक एक चौकीदार की चौकी छीन लेंगे। अच्छे दिन का वादा कर बुरे दिन लाए। धर्म के ठेकेदारों को कुंभ में नहाना नहीं आता। कुंभ में भी 56 इंच का सीना नहीं दिखा। कांग्रेस भाजपा में कोई फर्क नहीं है।
रालोद प्रमुख अजित सिंह ने पीएम मोदी पर हमला बोलते हुए कहा कि मोदी ने पांच साल में कुछ नहीं किया। मोदी जी के अच्छे दिन आ गए, वह तीन बार कोट बदलते हैं। मोदी जी सच नहीं बोलते। उनके माता पिता ने सच बोलने की सलाह नहीं दी है। मोदी कहते हैं पकोड़ा बनाओ, पकोड़ा बनाना रोजगार है। किसान को खैरत नहीं अपनी महनत चाहिए। मोदी जी भाजपा के प्रधानमंत्री बने, हमारे नहीं। गरीब के पास सरकार बदलने की ताकत है। भाजपा हारेगी ही नहीं, उसका सूपड़ा साफ होगा।