Home अलीगढ़ होली 2019: जानें दहन की तिथि, मुहूर्त और रंग लगाने का शुभ समय

होली 2019: जानें दहन की तिथि, मुहूर्त और रंग लगाने का शुभ समय

by vdarpan
0 comment

पूरे हिंदुस्तान में जिस तरह से दीपावली की धूम रहती है ठीक उसी प्रकार लोगों में होली पर्व के लिए भी उत्सुकता देखी जाती है। होली और दीपावली दोनों ही त्योहार पूरे भारत में श्रद्धा और बड़ी धूमधाम के साथ मनाए जाते हैं।होली से कई दिन पहले ही तरह तरह के रंग गुलाल और पिचकारियों से दुकानें सज जाती हैं। इस बार यानि 2019 में रंगों का त्योहार 21 मार्च को मनाया जाएगा और 20 मार्च की रात को होलिका दहन किया जाएगा। चलिए जानते हैं इस बार होलिका दहन का शुभ मुहूर्त क्या है और होली पर रंग लगाने का शुभ समय कब है।

होलिका दहन का शुभ मुहूर्त होली का त्योहार फाल्गुन माह की पूर्णिमा को मनाया जाता है। होली से एक दिन पहले होलिका दहन किया जाता है जिसे बुरी आत्माओं के जलने के रूप में देखा जाता है। इसी का जश्न अगले दिन होली के रंगों के साथ मनाया जाता है। होलिका दहन का कार्यक्रम कभी भी भद्रा काल में नहीं होता है। 20 मार्च को सुबह 10 बजकर 45 मिनट से रात के 8 बजकर 59 मिनट तक भद्रा काल रहेगा। इस वजह से होलिका दहन के लिए शुभ समय रात 9 बजे से हैं।

रंग खलेने का शुभ मुहूर्त 21 मार्च को रंग खेला जाएगा। रंग खलेने का भी शुभ मुहूर्त है जिसकी शुरुआत प्रातः 4 बजे से हो जाएगी और सुबह 8 बजे तक रहेगा। इसके बाद सुबह 11 बजे से दोपहर 3.50 तक रंग खेल सकते हैं। शाम 5 बजे से लेकर रात 9.30 बजे तक रंग लगाने का शुभ समय रहेगा।

14 मार्च से लगा होलाष्टक। होली से आठ दिन पहले होलाष्टक लग जाता है और इस दौरान कोई भी मांगलिक कार्य नहीं किया जाता है। इस बार होलाष्टक 14 मार्च को सूर्योदय के साथ ही शुरू हो जाएगा और इसकी समाप्ति फाग के दिन हो जाएगी

You may also like

कार्यालय

H-49, Sanyukt Morcha Bhawan,
Hardware Market, Aligarh,
U.P.-202001, INDIA

 

ई-मेल:

ed****@sa***********.com

 

वेब-पोर्टल

sanyuktmorcha.com