154
अबूजा 03 जनवरी (रायटर) उत्तर- पूर्व नाइजीरिया में आज एक मस्जिद में हुए आत्मघाती हमले में कम से कम 11 लोगों की मौत हो गयी, स्थानीय लोगों और राहत कार्यकर्ता ने यह जानकारी दी है।
स्थानीय लोगों ने बताया कि इस आत्मघाती हमलावर ने केमरून से लगती नाइजीरिया की सीमा के निकट बोरनो राज्य में गामबोरू शहर की एक मस्जिद को निशाना बनाया जिसमें 11 लोगों की मौत हो गयी।
इस हमले के पीछे बोको हराम आतंकवादी संगठन का हाथ माना जा रहा है।