1271 प्रत्याशियों का भाग्य ईवीएम व बैलेट बॉक्स में कैद
विनोद वाष्र्णेय। अलीगढ़।
नगर निकाय के द्वितीय चरण के अर्न्तगत रविवार को अलीगढ़ में मतदान हुआ। 7.83 लाख से अधिक मतदाताओ ने 1271 प्रत्याशियों के लिए वोट डाले। शाम पांच बजे तक जिलेभर में 51.41 प्रतिशत मतदान हुआ।
जिलाधिकारी व जिला निर्वाचन अधिकारी हृषिकेश भास्कर यशोद के अनुसार नगर निगम, दो नगर पालिकाओं और नौ नगर पंचायतों के लिए मतदान हुआ। जिले के कुछ सात लाख 84 हजार मतदाताओं में से चार लाख तीन हजार 180 मतदाताओं ने अपने मत का प्रयोग किया।
कहां, कितना हुआ मतदान
नगर निगम- 46.98
नगर पंचायत
विजयगढ़-80.8
इगलास- 69.57
कौड़ियागंज- 69.19
छर्रा- 67.83
जट्टारी- 71.30
जलाली- 66.85
पिलखना- 75.88
बेसवां- 78.90
विजयगढ़- 80.80
हरदुआगंज-70.00
नगर पालिका
अतरौली- 59.50
खैर- 66.98