134
अलीगढ़ / संयुक्त मोर्चा टीम
अलीगढ़ में जीटी रोड हाइवे पर रविवार सुबह भीषण एक्सीडेंट हो गया। इस हादसे में जहां एक महिला की मौत हो गई वहीं कई लोग घायल हो गए। घायलों को नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
जानकारी के अनुसार, अलीगढ़ में जीटी रोड हाइवे पर गभाना इलाके रविवार सुबह दो कारें आपस में टकरा गईं। इस घटना में कार सवार एक महिला की मौत हो गई जबकि कई अन्य गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। सभी घायलों को नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।