Home अलीगढ़ 33 करोड़ रुपये की लागत से बनेंगी मंडल की 13 सड़कें

33 करोड़ रुपये की लागत से बनेंगी मंडल की 13 सड़कें

by vdarpan
0 comment

अलीगढ़ / संयुक्त मोर्चा टीम
सरकार सड़कों को लेकर बेहतर ही संवेदनशील है। सरकार का मानना है कि विकास का रास्ता सड़कों से ही खुलता है। ऐसे में शासन ने सड़कों के उद्धार पर ज्यादा जोर दिया है। शासन ने मंडल की 13 सड़कों के नव निर्माण की स्वीकृति प्रदान की है। 54 किलोमीटर बनने वाली इन सड़कों पर लगभग 33 करोड़ रुपये का खर्च आएगा। इसमें आठ सड़कें अलीगढ़ की है। बाकी मंडल के अन्य जिलों की हैं।

राज्य सड़क निधि योजना के तहत शासन ने प्रदेश के 100 सड़कों पर कार्य के लिए स्वीकृति प्रदान की है। एक नवंबर को प्रमुख सचिव योगेश्वर राम मिश्रा के फरमान पर जिले में आठ सड़कों के निर्माण की सौगात मिली है। इसके अलावा हाथरस में चार और कासगंज में एक सड़क का निर्माण कराया जाएगा। शासन का फरमान है कि इन सड़कों पर कार्य 31 मार्च तक हर हाल में पूरा कर लिया जाए।

इंसेट

अलीगढ़ में इन सड़कों का होगा निर्माण कार्य

अलीगढ़-गोंडा मार्ग पर विशेष मरम्मत 500 किमी 57.27 लाख

गोंडा खैर मार्ग मरम्मत कार्य 6.370 किमी 230.06 लाख

अलीगढ़-गोंडा मार्ग विशेष मरम्मत 500 किमी 65.30 लाख

अलीगढ़-राया-मथुरा मार्ग निर्माण कार्य 11:500 किमी 790.04 लाख

अलीगढ़-रामघाट मार्ग निर्माण कार्य 12.600 किमी 830.75 लाख

छाता बाजाना गौमत मार्ग 7.720 किमी 584.38 लाख

रामघाट मार्ग से सांकरा मार्ग की मरम्मत कार्य 4.950 किमी 104.58 लाख

अतरौली रेलवे स्टेशन मार्ग 2.000 किमी 176.26 लाख

हाथरस में इन सड़कों का होगा निर्माण कार्य

एनएच93 से पापरी चंद्रगढ़ी जैनी मार्ग 1.225 किमी 47.04 लाख

मथुरा सादाबाद मार्ग सतह सुधार कार्य 12.270 किमी 281.65 लाख

सासनी इगलास मार्ग पर नवीनीकरण 3.940 किमी 47.89 लाख

सादाबाद जलेसर मार्ग पर सुधार कार्य 2.760 किमी 68.45 लाख

कासगंज की इस सड़क को पर होना है निर्माण कार्य

एटा अमांरपुर सहावर मार्ग पर निर्माण कार्य 2.000 किमी 176.26 लाख

मंडल की 13 सड़कों की स्वीकृति राज्य आयोग निधि से मिली है। 54 किलोमीटर बनने वाले इन सड़कों पर करीब 33 करोड़ रुपया खर्च आएगा। जल्द ही इस कार्य की निविदा प्रांतीय व निर्माण खंड से निकलवा कर कार्य शुरू कर दिया जाएगा। इन कार्यों को जल्द से जल्द पूरा कराया जाएगा। प्रदीप रत्नम, अधीक्षण अभियंता, लोक निर्माण विभाग

You may also like

कार्यालय

H-49, Sanyukt Morcha Bhawan,
Hardware Market, Aligarh,
U.P.-202001, INDIA

 

ई-मेल:

ed****@sa***********.com

 

वेब-पोर्टल

sanyuktmorcha.com