-एटा व हाथरस में एसटीएफ व पुलिस टीमों ने की कार्यवाही
-आईजी रेंज शलभ माथुर एटा पहुंचे, परीक्षा केन्द्रों का किया निरीक्षण
संयुक्त मोर्च टीम। अलीगढ़। पुलिस भर्ती परीक्षा अलीगढ़ मंडल के चारों जिलों में शनिवार सुबह 10 बजे से शुरू हो गई। इस दौरान एटा व हाथरस में एसटीएफ व पुलिस के संयुक्त ऑपरेशन में 20 से ज्यादा संदिग्धों को गिरफ्तार किया गया है। यह सभी अभ्यार्थियों को परीक्षा में पास कराने का झांसा दे रहे थे। आईजी रेंज शलभ माथुर मंडल के चारों जिलों में परीक्षा केन्द्रों के निरीक्षण पर निकले हुए हैं।
एटा, हाथरस, कासगंज, अलीगढ़ में कुल 84 केन्द्रों पर 42 हजार से ज्यादा अभ्यार्थी परीक्षा दे रहे हैं। सुबह साढ़े नौ बजे तक अभ्यार्थियों को केन्द्रों में प्रवेश का समय निर्धारित था। जिसके बाद 10 बजे से केन्द्रों के गेट बंद हो गए और शांतिूपर्वक परीक्षा शुरू हुई। सुबह से ही केन्द्रों के बाहर अभ्यार्थियों की लाइनें लग गईं थी। उनके साथ आए परिजन भी केन्द्रों के बार परीक्षा खत्म होने का इंतजार करते दिखे। पूर्व में अलीगढ़ में सरकारी नौकरी में सेंध लगाने की घटनाएं होने के चलते पुलिस-प्रशासन हाई अलर्ट पर था। पुलिस भर्ती परीक्षा से पूर्व पुलिस ने कई संदिग्धों को सर्विलांस पर ले रखा था। इन लोगों का पूर्व में परीक्षाओं में नकल कराए जाने में नाम आ चुका था।
0-मंगलसूत्र, पायल तक उतरवाए गए
पुलिस भर्ती परीक्षा के दौरान परीक्षा केन्द्रों के दौरान अजब नजारा देखने को मिला। जब अभ्यार्थियों को पता चला कि गले का मंगलसूत्र व पैरों की पायल को भी उतारकर जाना होगा। जिसके चलते तमाम महिला अभ्यार्थी परेशान दिखीं। हाथों में पहने कलावा, धागे को भी उतरवा दिया गया।
0-अलीगढ़ मंडल में कहां, कितने परीक्षार्थी व केन्द्र
जिला केन्द्र अभ्यार्थियों की संख्या
अलीगढ़ 19 9600
एटा 21 11568
हाथरस 19 9384
कासगंज 25 12264
कुल 84 42816
0-वर्जन
पुलिस भर्ती परीक्षा मंडल के 84 केन्द्रों पर शांतिपूर्वक शुरू हो चुकी है। एटा व हाथरस में कार्यवाही की गई हैं। यहां अभ्यार्थियों को परीक्षा में पास कराने का झांसा देने वालों को गिरफ्तार किया गया है।
-शलभ माथुर, आईजी रेंज