Home अलीगढ़ अलीगढ़ में 26वें स्थापना दिवस पर हुआ व्यापारियों का सम्मान

अलीगढ़ में 26वें स्थापना दिवस पर हुआ व्यापारियों का सम्मान

by vdarpan
0 comment

एसएमटी। अलीगढ़

अलीगढ़ अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल ने 26 वें स्थापना दिवस को व्यापारी दिवस के रूप में मनाते हुए महानगर अलीगढ़ के रेलवे रोड स्थित एक होटल पर व्यापारियों का सम्मान किया।
कार्यक्रम संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप बंसल के निर्देश पर रखा गया। जिसकी अध्यक्षता संगठन के मंडल प्रभारी/ जिला अध्यक्ष प्रमोद अग्रवाल ने की। उन्होंने शहर के कई प्रतिष्ठित व्यापारी अथवा कारोबारियों को अंग वस्त्र पहनाकर और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य समय-समय पर व्यापारी की लड़ाई लड़ने वाले व्यापारी संगठन ने 26 बसंत देखे हैं। ऐसे संगठन के नेतृत्व के आह्वान पर यह कार्यक्रम अलीगढ़ में संयुक्त रूप से रखा गया।
कार्यक्रम में अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के मंडल प्रभारी/ जिला अध्यक्ष प्रमोद अग्रवाल, कोषाध्यक्ष सुनील बंसल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष हाजी असलम, अंकित अग्रवाल, गिर्राज महेश्वरी ने मिलकर मनोज कुमार गुप्ता, आलोक प्रताप सिंह, कन्हैया गुप्ता, विजय यादव, सत्येंद्र कुमार गुप्ता, किशोर कुमार, अमित किराना आदि व्यापारियों को संयुक्त रूप से सम्मानित किया।
इस अवसर पर संगठन के तमाम पदाधिकारी व कार्यकर्ता मुख्य रूप से मौजूद रहे।

You may also like

कार्यालय

H-49, Sanyukt Morcha Bhawan,
Hardware Market, Aligarh,
U.P.-202001, INDIA

 

ई-मेल:

editor@sanyuktmorcha.com

 

वेब-पोर्टल

sanyuktmorcha.com

 

© 2020 Sanyukt Morcha – All Rights reserved sanyuktmorcha since 1947.