Home उत्तर प्रदेश योगी ने भगवान राम की प्रतिमा का किया अनावरण

योगी ने भगवान राम की प्रतिमा का किया अनावरण

by vdarpan
0 comment

संयुक्त मोर्चा टीम।अयोध्या, 07 जून
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को अयोध्या में भगवान राम की आदमकद काष्ठ प्रतिमा का अनावरण किया।
श्री योगी ने अयोध्या शोध संस्थान के तुलसी स्मारक भवन में सात फीट की कोदण्ड राम की आदमकद काष्ठ प्रतिमा का उद्घाटन किया। करीब 35 लाख रूपये की लागत वाली प्रतिमा का निर्माण कर्नाटक की कावेरी स्टेट आर्ट्स इम्पयोरियम में किया गया है। भगवान राम की प्रतिमा को काष्ठ कला की एक दुर्लभ कृति माना जा रहा है। इस कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री श्रीरामजन्मभूमि न्यास के अध्यक्ष एवं मणिराम दास छावनी के महंत नृत्यगोपाल दास से भेंट कर आशीर्वाद लिया। इसके पूर्व मुख्यमंत्री ने दिगम्बर अखाड़ा के महंत सुरेश दास से भी भेंट की थी।

You may also like

कार्यालय

H-49, Sanyukt Morcha Bhawan,
Hardware Market, Aligarh,
U.P.-202001, INDIA

 

ई-मेल:

ed****@***********ha.com

 

वेब-पोर्टल

sanyuktmorcha.com