Home उत्तर प्रदेश योगी का सहारनपुर रैली में का राहुल पर तंज- नामदार कहते हैं हमारी सरकार आई तो एक फीट का आलू उगवा देंगे

योगी का सहारनपुर रैली में का राहुल पर तंज- नामदार कहते हैं हमारी सरकार आई तो एक फीट का आलू उगवा देंगे

by vdarpan
0 comment

उत्तर प्रदेश / संयुक्त मोर्चा टीम 

सहारनपुर. उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने चुनाव अभियान की शुरुआत सहारनपुर के शाकंभरी पीठ से की। योगी ने यहां दर्शन-पूजन किया। यहां विजय संकल्प सभा के दौरान योगी ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर तंज कसा। उन्होंने कहा “नामदारों के कुलदीपक कहते हैं कि हमारी सरकार आएगी तो एक फीट का आलू उगवा देंगे। जैसे आम का फल आता है। उन्हें लगता है, आलू का भी आता होगा।”

आदित्यनाथ ने कहा, आलू पेड़ पर नहीं लटकते। इसीलिए जब वे (राहुल) गन्ना किसानों की बात कर रहे थे तो अमेठी के लोगों ने कहा- भैया अमेठी के लोगों को सस्ती में चीनी मिले तो उन्होंने (राहुल) कहा- हम यहां चीनी के पेड़ लगा देंगे। मिल की क्या जरूरत है? एक बार किसानों से कहा कि इतना विकास करेंगे कि खेतों में टायर लगा देंगे। इनकी सरकारों ने किसानों की दुर्गति कर दी थी।

आज मोदी का नाम और काम दोनों हमारे सामने हैं- योगी

उन्होंने कहा, ”2013-2014 में केवल मोदी का नाम था, आज उनका काम भी है। दोनों हमारे सामने है। देश के चारों ओर मोदी की धुन है। मोदी का 55 महीनों का शासन, कांग्रेस के 55 साल के कार्यकाल पर भारी पड़ता है।”

योगी ने कहा, ”सपा-बसपा लूट-खसोट और दंगा कराने वालों का गिरोह है। देशद्रोहियों को संरक्षण देने वालों का गिरोह है। मोदी का विरोध सिर्फ इसलिए किया जा रहा है क्योंकि उन्होंने विकास किया है। 20 साल के कार्यकाल में कोई उन पर आरोप नहीं लगा सकता। देश के लिए मोदी ने जीवन समर्पित कर दिया।”

सपा-बसपा देवबंद से करेंगे चुनाव प्रचार अभियान की शुरुआत

शाकंभरी पीठ से 40 किलोमीटर दूर देवबंद से सपा-बसपा गठबंधन चुनावी प्रचार अभियान की शुरुआत करेगा। देवबंद में इस्लामिक शिक्षण संस्थान दारुल उलूम देवबंद स्थित है। योगी ने गठबंधन के प्रचार अभियान पर तंज भी कसा। योगी ने कहा- सपा-बसपा का देवबंद से प्रचार की शुरुआत करना यह दर्शाता है कि उनकी नीति और प्राथमिकता क्‍या

You may also like

कार्यालय

H-49, Sanyukt Morcha Bhawan,
Hardware Market, Aligarh,
U.P.-202001, INDIA

 

ई-मेल:

ed****@***********ha.com

 

वेब-पोर्टल

sanyuktmorcha.com