136
संयुक्त मोर्चा टीम। अलीगढ़
अलीगढ़ मोहल्ला विष्णुपुरी में एक घर में घरेलू गैस सिलेंडर में आग लग गई। जिसकी चपेट में आकर तीन बच्चों सहित चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
तीनों बच्चों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आग लगते ही अफरातफरी मच गई, स्थानीय लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। घटना की पुलिस को दी गई। घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है।