191
संवाददाता। अलीगढ़।
भाजपा महापौर प्रत्याशी डॉ. राजीव अग्रवाल ने शुक्रवार को महानगर के सासनी गेट, सराय गढ़ी, सराय वृन्दावन, सराय पीताम्बर, जयगंज, सर्राफा बाजार आदि क्षेत्रों में जनसंपर्क किया।
भाजपा प्रत्याशी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा राष्ट्रहित व प्रदेशहित में किए गए कार्यों को बताते हुए अलीगढ़ नगर निगम में भी कमल खिलाने की अपील करते हुए घर-घर जाकर वोट मांगे। समर्थकों व मतदाताओं ने जगह-जगह पुष्पवर्षा कर भाजपा प्रत्याशी डॉ. राजीव अग्रवाल का स्वागत किया। महिलाएं भी अपनी छतों से पुष्पवर्षा कर भाजपा प्रत्याशी का स्वागत करने में पीछे नहीं रहीं।
इस दौरान सर्राफा बाजार के व्यापारियों ने भाजपा प्रत्याशी का भव्य स्वागत किया। व्यापारी नेता रवि वर्मा ने कहा कि भाजपा सदैव व्यापारियों की हितैषी रही। व्यापारी वर्ग भाजपा के साथ खड़ा है। इस दौरान सांसद सतीश गौतम, शहर विधायक संजीव राजा, पूर्व महापौर शकुंतला भारती, मानव महाजन, सुबोध स्वीटी, राजीव शर्मा, अशोक वर्मा, केएम जौहरी आदि मौजूद रहे। जनसंपर्क के दौरान पूर्व महापौर शकुंतला भारती, देवेंद्र गांधी, पूनम बजाज, प्रमोद गुप्ता, राजेश सरकोडा, शिवकुमार शर्मा, अशोक अग्रवाल, धर्मेंद्र अग्रवाल आदि सैकड़ों समर्थक मौजूद रहे।