149
कार्यालय संवाददाता। अलीगढ़।
पेटीएम संस्थापक विजय शेखर शर्मा के पिता सुलोम प्रकाश शर्मा अब इस दुनिया में रहे। रविवार को दिल्ली स्थित अस्पताल में उन्होंने आखिरी सांस ली। वह लंबे समय से बीमार चल रहे थे।
हरदुआगंज स्थित अग्रसेन इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य पद से रिटायर्ड सुलोम प्रकाश शर्मा (72) काफी समय से डायलिसिस पर चल रहे थे। बेटे विजय शेखर ने बताया कि रविवार को हार्टफेल होने की वजह से उनका निधन हो गया। पार्थिव शरीर को अलीगढ़ में स्थित आवास पर लाया गया। परिवार में पत्नी आशा शर्मा, बेटी उमा पाठक, मनीषा शर्मा, बेटे अजय शेखर शर्मा, पुत्रवधू द्वारा अंतिम दर्शन करने के बाद रावणटीला स्थित श्मशान गृह पर अंतिम संस्कार किया गया।
0-रिटायर्ड होने के बाद भी कम नहीं हुआ स्कूल से लगाव
हरदुआगंज स्थित अग्रसेन इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य पद से वर्ष 2006 में रिटायर्ड होने के बाद भी सुलोम प्रकाश शर्मा का विद्यालय से लगाव कम नहीं हुआ था। उनके द्वारा स्कूल में ऑडीटोरियम का निर्माण कराने के लिए 50 लाख रुपए दिए गए थे। इसके अलावा विजयगढ़ स्थित गांधी स्मारक इंटर कॉलेज का भी जीर्णोद्वार बेटे विजय शेखर शर्मा द्वारा करवाया जा रहा है।
0-कम्प्यूटर शिक्षा को अनिवार्य कराने पर था जोर
बेटे विजय शेखर शर्मा ने बताया कि उनके पिता का था कि इंटर में कम्प्यूटर शिक्षा को अनिवार्य किया जाए। इस संबंध में वह कई बार एचआरडी मंत्रालय में वार्ता करने को भी कहा गया था। शिक्षित युवाओं को रोजगार दिलवाने के लिए सेंटर फॉर एक्सीलेंस की भी स्थापना करवाई थी। इसके अलावा वह ट्यूशन के हमेशा खिलाफ रहते थे। वह कहते थे कि ट्यूशन नहीं बल्कि अध्यापक अतिरिक्त कक्षाएं चलवाएं।