Home उत्तर प्रदेश भाजपा ने निकाय चुनावों को लेकर जारी किया संकल्प पत्र

भाजपा ने निकाय चुनावों को लेकर जारी किया संकल्प पत्र

by vdarpan
0 comment

लखनऊ, 12 नवंबर (भाषा) भारतीय जनता पाटीर् ने उत्तर प्रदेश में शहरी स्थानीय चुनावों को लेकर आज अपना संकल्प पत्र जारी किया।

प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भाजपा के राज्य मुख्यालय पर ये संकल्प पत्र जारी किया।

इस मौके पर उप मुख्यमंत्री द्वय केशव प्रसाद मौर्य और दिनेश शमार्, शहरी विकास मंत्री सुरेश खन्ना और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष महेन्द्र नाथ पाण्डेय उपस्थित थे।

योगी ने कहा कि उन्हें इस बात की खुशी है कि अयोध्या और मथुरावन्दावन के नगर निगमों का गठन प्रदेश की भाजपा सरकार ने किया।

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष पाण्डेय ने कहा कि भाजपा सत्ता के लिए चुनाव नहीं लडती है बल्कि उनका लक्ष्य जनता की सेवा करना है। पाण्डेय ने दावा किया कि पाटीर् शहरी स्थानीय निकाय चुनाव में दमदार प्रदर्शन करेगी।

भाजपा की ओर से जारी संकल्प पत्र में 28 संकल्प प्रस्तुत किये गये हैं, जिन्हें पूरा करने का वादा किया गया है।

You may also like

कार्यालय

H-49, Sanyukt Morcha Bhawan,
Hardware Market, Aligarh,
U.P.-202001, INDIA

 

ई-मेल:

ed****@***********ha.com

 

वेब-पोर्टल

sanyuktmorcha.com