Home उत्तर प्रदेश जानिये, कैसे हर्ष फायरिंग के मामले में फंसी भाजपा की महिला पार्षद

जानिये, कैसे हर्ष फायरिंग के मामले में फंसी भाजपा की महिला पार्षद

by vdarpan
0 comment

मथुरा। संयुक्त मोर्चा टीम
नगर निगम मथुरा की वार्ड-50 की पार्षद रश्मि शर्मा हर्ष फायरिंग के मामले में फंस गयी है। पुलिस ने सोशल मीडिया पर वीडियो वाइरल होने के बाद मामले की जांच करके पार्षद के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है। पुलिस जानकारी कर रही है कि यह रिवाल्वर किसके नाम है।
दीपावली पर्व पर लोगों ने जमकर आतिशबाजी की। तो भाजपा की पार्षद रश्मि शर्मा ने अपने पिता के गोविंदनगर स्थित आवास पर लाइसेंसी रिवाल्वर से हर्ष फायरिंग की। इसके बाद इसकी वीडियो और फोटो सोशल साइट फेसबुक पर वाइरल कर दिये। सोशल साइट पर पार्षद द्वारा रिवाल्वर से फायरिंग करते हुए वीडियो वाइरल होने की जानकारी होते ही पुलिस प्रशासन ने मामले को संज्ञान में लिया। थाना गोविंदनगर के उप निरीक्षक राजवीर सिंह ने इस मामले की जांच की तो इसे हर्ष फायरिंग की श्रेणी में पाये जाने पर पार्षद के खिलाफ थाना गोविंदनगर में शनिवार को रश्मि शर्मा के खिलाफ 27/30 आयुध अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज कराई है। इसमें आरोप लगाया कि रश्मि शर्मा ने अपनी फेसबुक आईडी से सोशल मीडिया पर स्वंय फायरिंग करते हुए वीडियो बनाकर अपलोड की है। प्रभारी निरीक्षक गोविंदनगर ने बताया कि इस मामले की विवेचना एसएसआई अजय यादव द्वारा की जा रही है।
लाइसेंसी असलाह अन्य का पाये जाने पर उनके खिलाफ भी नियमानुसार कार्रवाई की जायेगी,यहां तक कि लाइसेंस निरस्ती करण की भी कार्रवाई हो सकती है।

You may also like

कार्यालय

H-49, Sanyukt Morcha Bhawan,
Hardware Market, Aligarh,
U.P.-202001, INDIA

 

ई-मेल:

ed****@***********ha.com

 

वेब-पोर्टल

sanyuktmorcha.com