Home अलीगढ़ मुठभेड़ में 20 हजार के इनामी को लगी गोली

मुठभेड़ में 20 हजार के इनामी को लगी गोली

by vdarpan
0 comment

अलीगढ़ / संयुक्त मोर्चा टीम
रात एक बजे के करीब मुठभेड़ में बीस हजार के इनामी को गोली लग गई। घायल शातिर को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आरोपी के पास से एक तमंचा बरामद हुआ है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

मंगलवार रात करीब एक बजे पुलिस सिविल लाइन थाना पुलिस गश्त कर रही थी। पुलिस को भमोला में रोड पर एक युवक पैदल-पैदल जाते हुए दिखाई दिया। पुलिस को देखकर युवक ने साइड में छिपने की कोशिश की। इस पर पुलिस को शक हुआ तो उसे रुकने का इशारा कर दिया। इस पर युवक भागने लगा। पुलिस ने पीछा किया तो आरोपी ने फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में शातिर के सीधे पैर में गोली लगी है। दोनों ओर से छह से सात राउंड फायरिंग हुई। इसके बाद पुलिस घायल को पकड़ लिया। उसने अपना नाम बाबर पुत्र बब्बन निवासी वेगपुर क्वार्सी बताया। पुलिस को शातिर के पास से 315 तमंचा मिला है। बाबर को पुलिस ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। आरोपी बाबर शावेज हत्याकांड में फरार चल रहा था। इस पर सिविल लाइन थाने में 20 हजार का इनाम घोषित है।

खंगाल रहे आपराधिक रिकॉर्ड:

एसपी सिटी अतुल कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि पकड़ा गया शातिर शाहवेज हत्याकांड में फरार था। इस पर इस 20 हजार का इनाम घोषित है। इसे गिरफ्तार कर लिया गया है। इसका आपराधिक रिकॉर्ड भी खंगाला जा रहा है।

You may also like

कार्यालय

H-49, Sanyukt Morcha Bhawan,
Hardware Market, Aligarh,
U.P.-202001, INDIA

 

ई-मेल:

ed****@***********ha.com

 

वेब-पोर्टल

sanyuktmorcha.com