अलीगढ़ / संयुक्त मोर्चा टीम
पूर्व उर्जा मंत्री रामवीर उपाध्याय के हैं छोटे भाई
-पार्टी विरोधी गतिविधियों व अनुशासनहीनता के चलते की गई कार्यवाही
बसपा के दिग्गजों में गिने जाने वाले पूर्व विधायक व एमएलसी मुकुल उपाध्याय को पार्टी से निष्कासित कर दिया गया है। मुख्य जोन इंचार्ज रणवीर सिंह कश्यप के अनुसार पार्टी अनुशासनहीनता अपनाने और पार्टी विरोधी गतिविधियों में लिप्त होने के चलते निष्कासन की कार्यवाही की गई है।
मुकुल उपाध्याय अलीगढ़ की इगलास विधानसभा से विधायक रहे हैं।
अलीगढ़ स्थानीय निकाय विधान परिषद सीट से एमएलसी भी रहे हैं। माना जा रहा है कि वह जल्द भाजपा में शामिल होने वाले थे, जिसकी वजह से
पार्टी ने उनके ऊपर यह कार्रवाई की है।