Home ब्रेकिंग न्यूज़ महाराष्ट्र: मुंबई में कांग्रेस कार्यकर्ता की चाकू मारकर हत्या

महाराष्ट्र: मुंबई में कांग्रेस कार्यकर्ता की चाकू मारकर हत्या

by vdarpan
0 comment

मुंबई / संयुक्त मोर्चा टीम
मुंबई के उपनगरीय घाटकोपर इलाके में रविवार देर रात सोशल मीडिया पर एक कथित पोस्ट को लेकर कांग्रेस के कार्यकर्ता मनोज दुबे की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। महाराष्ट्र कांग्रेस प्रमुख अशोक चव्हाण हमलावरों का ताल्लुक भाजपा से होने का आरोप लगाया है।

राकेश अस्थाना केस में सीबीआई ने अपने डिप्टी एसपी को गिरफ्तार किया

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि रविवार रात लगभग डेढ़ बजे असल्फा मेट्रो स्टेशन के पास दो अज्ञात हमलावरों ने मनोज दुबे की चाकू घोपकर हत्या कर दी। पुलिस दुबे को अस्पताल ले गई, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पूर्व मुख्यमंत्री चव्हाण ने ट्विटर पर आरोप लगाया कि वारदात को भाजपा कार्यकर्ताओं ने अंजाम दिया है। हमलावरों की तुरंत गिरफ्तारी की मांग करते हुए चव्हाण ने कहा कि कांग्रेस पार्टी इस घटना की निंदा करती है। यह सिर्फ कांग्रेस के कार्यकर्ता की नहीं, बल्कि लोकतंत्र की हत्या है। विधानसभा में विपक्ष के नेता राधाकृष्णन विखे-पाटिल ने भाजपा नीत राज्य सरकार की निंदा करते हुए कहा कि राज्य की कानून-व्यवस्था पर सवाल उठाए।

इस सवाल पर कि क्या हत्या का कारण दुबे द्वारा फेसबुक पर लिखा गया एक राजनीतिक पोस्ट है, अधिकारी ने कहा कि हमले के पीछे की वास्तविक वजह का पता नहीं चला है। हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है।

You may also like

कार्यालय

H-49, Sanyukt Morcha Bhawan,
Hardware Market, Aligarh,
U.P.-202001, INDIA

 

ई-मेल:

ed****@***********ha.com

 

वेब-पोर्टल

sanyuktmorcha.com