संयुक्त मोर्चा टीम। अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के 100 वर्ष पूर्ण किए जाने पर आयोजित शताब्दी समारोह में देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शामिल होने जा रहे हैं। पीएम 22 दिसंबर को वीडियो कांफ्रेंस के जरिए शताब्दी समारोह कार्यक्रम को संबोधित करेंगे।
एएमयू प्रशासन के मुताबिक 22 दिसंबर को विश्वविद्यालय द्वारा इस कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। एचआरडी मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक भी प्रधानमंत्री के साथ होंगे। एएमयू के कुलपति प्रो. तारिक मंसूर ने कहा कि एएमयू समुदाय विश्वविद्यालय के 100 वर्षों के समारोहों में भाग लेने के लिए प्रधनमंत्री की स्वीकृति के लिए आभारी है। इस ऐतिहासिक वर्ष के दौरान विश्वविद्यालय का विकास विश्वविद्यालय के विकास और निजी व सार्वजनिक क्षेत्रों में हमारे छात्रों की नियुक्ति में भी बहुत मदद करेगा। एक दिसंबर 1920 को गजट नोटिफिकेशन के बाद मोहम्मडन एंग्लो-ओरिएंटल कॉलेज अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय बना था। अगले दो दिनों में एएमयू राष्ट्रीय विरासत में शामिल उन विश्वविद्यालयों में शामिल हो जाएगा। जिन्होंने अपने अस्तित्व के 100 साल पूरे कर लिए हैं।
