Home अलीगढ़ जानिये, कैसे पिंकथोन से जुड़ अलीगढ़ की महिलाएं बन रहीं सुपर वोमेन

जानिये, कैसे पिंकथोन से जुड़ अलीगढ़ की महिलाएं बन रहीं सुपर वोमेन

by vdarpan
0 comment

एसएम ब्यूरो। अलीगढ़।
फिट हैं तो हिट हैं। इसी सोच के साथ अब अलीगढ़ की महिलाएं
सुपर वोमेन बन रही हैं। पिंकथोन के नाम से एक अनोखी मुहिम शहर में शुरु हुई है। नकवी पार्क में प्रत्येक रविवार को महिलाएं एकत्रित होकर तीन किलोमीटर दौड़कर आधी आबादी को सेहतमंद रहने का संदेश दे रही हैं।
2012 में पिंकथोन की शुरुआत मुंबई से अभिनेता व मॉडल मिलिंद सोमन ने की थी। जिसके बाद से कारवां बढ़ता चला गया। अलीगढ़ में इस मुहिम से जुड़कर अशोक नगर निवासी सिमरन थापर महिलाओं को फिट रहें, हिट रहें का संदेश देने में जुट गई हैं। मुहिम से जुड़ी महिलाएं सप्ताह में एक दिन रविवार को पिंक कपड़ों में तीन किलोमीटर दौड़कर सेहतमंद बने रहने के लिए जागरुक कर रही हैं। बीते रविवार को भी पिंकथोन से जुड़ी महिलाएं नकवी पार्क में एकत्रित हुईं। जिसमें मुंबई से आईं अभिनेत्री व मॉडल अंशु वाष्र्णेय भी शामिल हुईं। इसके अलावा अनु अरोरा, डौली सैनी, गरिमा वार्ष्णेय, काजल धीरज, रीना, पूजा अरोरा, दीपिका, सरिता, उमा गुप्ता, प्राची मौजूद रहीं।

ब्रेस्ट कैंसर के लिए भी करती हैं जागरुक
पिंकथोन से जुड़ी सिमरन थापर ने बताया कि इस मुहिम का आयोजन विश्व के 12 देशों के 80 शहरों और 200 लोकेशन पर किया जा रहा है।

You may also like

कार्यालय

H-49, Sanyukt Morcha Bhawan,
Hardware Market, Aligarh,
U.P.-202001, INDIA

 

ई-मेल:

ed****@sa***********.com

 

वेब-पोर्टल

sanyuktmorcha.com