88
काबुल, 21 जनवरी (रायटर) अफगानिस्तान की राजधानी काबुल के होटल इंटरकांटिनेंटल पर हमला करने वाले बंदूकधारियों में शेष बचे एक हमलावर को सुरक्षा बलाें ने आज ढेर कर दिया और इसी के साथ सुरक्षा बलों का विशेष अभियान भी समाप्त हाे गया है।
गृह मंत्रालय के प्रवक्ता नजीब दानिश ने बताया कि सुरक्षा बलों ने आज सुबह चलाए गए विशेष अभियान में अंतिम हमलावर काे मार गिराया और इसी के साथ ही यह अभियान भी पूरा हो गया है। कल रात सुरक्षा बलों की कार्रवाई में दो हमलावर मारे गए थे।