171
मुंबई 31 मार्च देश के विदेशी मुद्रा भंडार में लगातार छठे सप्ताह तेजी रही और 22 मार्च को समाप्त सप्ताह में यह 1.03 अरब डॉलर बढ़कर 406.67 अरब डॉलर पर पहुँच गया। |
यह विदेशी मुद्रा भंडार का नौ महीने का उच्चतम स्तर है। पिछले साल 22 जून को समाप्त सप्ताह में विदेशी मुद्रा भंडार 407.82 अरब डॉलर रहा था। |
रिजर्व बैंक द्वारा शुक्रवार को जारी आँकड़ों के अनुसार, 22 मार्च को समाप्त सप्ताह में विदेशी मुद्रा भंडार के सबसे बड़े घटक विदेशी मुद्रा परिसंपत्ति में 1.03 अरब डॉलर की वृद्धि हुई और यह 378.81 अरब डॉलर पर पहुँच गयी। इस दौरान स्वर्ण भंडार 23.41 अरब डॉलर पर स्थिर रहा। |
आलोच्य सप्ताह में अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष के पास आरक्षित निधि 15 लाख डॉलर घटकर 2.99 अरब डॉलर और विशेष आहरण अधिकार सात लाख डॉलर घटकर 1.46 अरब डॉलर रह गया। |