Home अलीगढ़ यूपी में 74 और बंगाल में 23 सीट जीतेगी भाजपा: शाह

यूपी में 74 और बंगाल में 23 सीट जीतेगी भाजपा: शाह

by vdarpan
0 comment

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) अध्यक्ष अमित शाह ने दावा किया कि आगामी लोकसभा चुनाव में उनकी पार्टी उत्तर प्रदेश में कम से कम 74 और पश्चिम बंगाल में 23 सीट जीतेगी।
ब्रज क्षेत्र के बूथ लेवल प्रभारियों को संबोधित करते हुए श्री शाह ने बुधवार को कहा कि उत्तर प्रदेश में भ्रष्टाचार के गर्त में समाये बुआ-भतीजा गठबंधन और पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस का सफाया होना तय है।
उन्होंने कहा बंगाल में कितने घोटाले हुए। गरीब लोगों के पैसा का बेजा इस्तेमाल हुआ। दिलचस्प यह है कि ऐसे ही एक भ्रष्ट अधिकारी को बचाने के लिए मुख्यमंत्री भूख हड़ताल पर बैठती हैं। ऐसा कब तक चल सकता है। तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ता भाजपा के लोगों को निशाना बना रहे हैं। हम इसका जवाब हिंसा से नहीं देंगे लेकिन इसका भरपूर जवाब कमल के निशान पर बटन दबाकर जनता देने के लिए तैयार है।
भाजपा अध्यक्ष ने कहा भाजपा अध्यक्ष ने कहा सुश्री ममता बनर्जी ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के हेलीकॉप्टर को उतरने की इजाजत नहीं दी जबकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जनसभा के लिए छोटा मैदान दिया गया। भाजपा कार्यकर्ताओं को दीदी आखिर कब तक रोकेंगी। पश्चिम बंगाल में 23 सीट जीतने के लिए भाजपा तैयार बैठी है।
उन्होंने कहा कि अयोध्या में राम जन्मभूमि पर भारतीय जनता पार्टी भव्य मंदिर का निर्माण चाहती है और यह जल्दी ही हो जाएगा।

You may also like

कार्यालय

H-49, Sanyukt Morcha Bhawan,
Hardware Market, Aligarh,
U.P.-202001, INDIA

 

ई-मेल:

ed****@sa***********.com

 

वेब-पोर्टल

sanyuktmorcha.com