118
अलीगढ़। भारत की तेजतर्रार महिला अधिकारियों में गिनी जाने वाली यूपीएसआईडीसी गाजियाबाद की आरएम स्मिता सिंह दुबई में होने जा रहे कार्यक्रम को संबोधित करेंगी।
19 अगस्त को दुबई के क्राउन प्लाजा में इंडियन-यूएई बिजनेस सम्मिट-2017 का आयोजन होने जा रहा है। इस दौरान इंडियन रियल्टी अवार्ड्स (इरा) से दुनियाभर से चुने गए बिजनेसमैन सम्मानित किए जाएंगे। कार्यक्रम में दो कैटेगिरी में प्रोफेशनल और प्रोजेक्ट अवार्ड दिए जाएंगे। कार्यक्रम में आरएम स्मिता सिंह भारत और यूएई के व्यापारिक मुद्दे पर संबोधित करेंगी। विशेष रुप से इस कार्यक्रम के लिए भारतीय अधिकारियों में से गाजियाबाद यूपीएसआईडीसी की आरएम को चुना गया है।
आरएम स्मिता सिंह ने बताया कि देश से बाहर जाने के लिए मुख्यालय द्वारा अनुमति मिल गई है। गर्व की बात है कि वह दुबई में होने जा रही बिजनेस सम्मिट-2017 को संबोधित करेंगी। स्मिता सिंह गाजियाबाद से पहले यूपीएसआईडीसी की आरएम पद पर अलीगढ़ में तैनात थी। इस दौरान उनके द्वारा करोड़ों रुपए की विभाग की जमीन पर हुए कब्जे को हटवाया था।