राष्ट्रीय / संयुक्त मोर्चा टीम
देहलीगेट के नगला मौलवी में रहने वाले ब्रेड सप्लायर दीपक गुप्ता, 38 पुत्र सुरेंद्र गुप्ता का पत्नी शालू से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। इसी विवाद में पत्नी ने केरोसिन उड़ेलकर आग लगा ली।
गंभीर रूप से जल जाने पर पत्नी शालू को बचाने के प्रयास में दीपक गंभीर रूप से झुलस गया। दंपती को उपचार के लिए पुलिस ने जेएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया है।
शालू करीब 90 प्रतिशत और दीपक करीब 60 प्रतिशत झुलस गया है। दोनों के तीन बच्चे याचिका (10) युक्ति (8 ) और दक्ष (6) हैं। जानकारी के अनुसार दीपक अपने पिता व छोटे भाई विशाल के साथ एक ही मकान में रहते हैं। परिजनों का कहना है कि शादी के बाद से ही पति-पत्नी में आपसी मनमुटाव रहता था।