Home अलीगढ़ राम लला हम आएंगे, मंदिर वहीं बनाएंगे…

राम लला हम आएंगे, मंदिर वहीं बनाएंगे…

by vdarpan
0 comment

अलीगढ़ / संयुक्त मोर्चा टीम
‘जय श्री राम, हर-हर महादेव, भारत माता की जय और राम लला हम आएंगे मंदिर वहीं बनाएंगे….’ के नारे लगाते हुए जिले से हजारों राम भक्त दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित धर्म सभा में शामिल हुए। भक्तों को जोश एवं उत्साह देखने लायक था।
संसद में अध्यादेश लाकर अयोध्या में श्रीराम मंदिर निर्माण कराने के लिए रामलीला मैदान में आयोजित धर्म सभा में सुबह से ही जाने वालों का तांता लग गया। पूरे जिले में 181 केंद्र बनाए गए थे, जहां से लोग बसों में सवार होकर दिल्ली रवाना हुए।

आरएसएस, भाजपा, आरएसएस, विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल, हिंदू जागरण मंच, धर्म जागरण मंच, स्वदेशी जागरण मंच, लघु उद्योग भारती सहित आरएसएस की तमाम अनुसांगिक संगठनों के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता अधिक से अधिक लोगों को ले जाने के लिए कई दिनों से जुटे थे।

भाजपा महानगर अध्यक्ष विवेक सारस्वत ने बताया कि महानगर से ही 80 बसों एवं वाहनों से करीब 6 हजार से अधिक लोग कार्यक्रम में शामिल हुए। राम मंदिर आंदोलन के विभाग समन्वयक अरुण कुमार ने दावा किया कि जनपद से 225 से अधिक बसें एवं दर्जनों वाहनों से करीब 15 हजार से अधिक लोग धर्म सभा में शामिल हुए। पूरे रास्तें राम भक्त नारेबाजी करते हुए गए। जेवर सहित अन्य स्थानों पर राम भक्तों को स्वागत किया गया। जगह-जगह चाय, नाश्ता एवं खाने का भी इंतजाम किया गया था।

ये लोग हुए धर्म सभा में शामिल
राजवीर सिंह राजू भैया, संजीव राजा, अनिल पाराशर, ठाकुर दलवीर सिंह, ठाकुर जयवीर सिंह, ठाकुर रवेंद्र पाल सिंह, अभिमन्यु सिंह, विवेक सारस्वत, डॉ. राजीव अग्रवाल, चौधरी देवराज सिंह, ठाकुर श्यौराज सिंह, डॉ. मानवेंद्र प्रताप सिंह, सुनील पांडेय, शशि सिंह, चौधरी सत्येंद्रपाल सिंह, मनीष राय, मानव महाजन, पूनम बजाज, मनोज शर्मा, अनिल सेंगर, शकुंतला भारती, राजेश भारद्वाज, अनिता जैन, जगमोहन गुप्ता, वर्षा गौड़, दया शर्मा, निखिल माहेश्वरी, मधुलिका राघव, पवन खंडेलवाल, राम कुमार आर्य, मुकेश लोधी, उमेश शर्मा, चौधरी ,रजनीश राघव, भूपेंद्र शर्मा, महेश बघेल, देव अग्रवाल, महंत योगी कौशल नाथ, विशाल देशभक्त, मुकेश राजपूत, निशित शर्मा, योगेंद्र वशिष्ठ, राजू मल्होत्रा, गोपाल, महेश, विक्रम, मोहित, राजकुमार सहयोगी, नीरज, संजय पंडित, जितेंद्र, विकास, राम सिंह आर्य, मनोज अग्रवाल, मुकेश जिंदल, सचिन, नीरज, वीनेश, भगवान सिंह, वीरेंद्र सिंह, विनोद दिवाकर, मुरारीलाल, कमल, नरेश, अतुल राजाजी, शिवनारायण शर्मा, राकेश सिंह, सुशील गुप्ता, राहुल शर्मा आदि।

रामलीला मैदान में नहीं गए सांसद
सांसद सतीश कुमार गौतम दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित धर्म सभा में शामिल नहीं हुए। चर्चा है कि संगठन द्वारा सांसदों को धर्म सभा में शामिल होने से मना किया गया था। हालांकि यह भी चर्चा है कि आसपास के कई सांसद रामलीला मैदान में पहुंचे थे। सांसद सतीश कुमार गौतम का कहना है कि वह जेवर में रामभक्तों की सेवा करने पहुंचे थे। वहां कुछ घंटे रुका और उसके बाद संगठन के काम से कही दूसरी जगह चला गया। रामलीला मैदान में वह नहीं गए। शहर विधायक संजीव राजा, कोल विधायक अनिल पाराशर, ठाकुर दलवीर सिंह आदि सहित अन्य कई विधायक एवं पार्टी के वरिष्ठ नेता कार्यकर्ताओं के साथ रामलीला मैदान पहुंचे थे।

जनता को बरगलाने का काम कर रही भाजपा
शिवसेना महानगर प्रमुख महेश चंद्र व महानगर सचिव विनोद शर्मा ने रविवार को दी प्रेस विज्ञप्ति में कहा कि भाजपा अयोध्या में राम मंदिर न बनने का ठीकरा कांग्रेस पर फोड़ रही है। जबकि हिंदूओं को बरगलाने के लिए भाजपा जगह-जगह धर्मसभा कर रही है। कहा कि जीएसटी और नोटबंदी भाजपा ने कांग्रेस से पूंछ कर की थी क्या। जो संसद में राम मंदिर पर कानून लाने के लिए कांग्रेस का नाम ले रही है। भाजपा केवल हिंदूओं को धोखा देने का काम कर रही है।

सोशल मीडिया में लाइव प्रसारण, फोटो अपलोड
दिल्ली के रामलीला मैदान में जाने के क्रम में कई उत्साही कार्यकर्ता फेसबुक पर लाइव नजर आ रहे थे। फेसबुक एवं वाट्सएप आदि पर फोटो भी अपलोड कर रहे थे।

कांग्रेस ही कराएगी राम मंदिर निर्माण: बिजेंद्र
कांग्रेस जिलाध्यक्ष चौ. बिजेंद्र सिंह और वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष ठा. संतोष सिंह जादौन एडवोकेट ने कहा है कि दिल्ली की धर्म सभा महज देश को हिंदू मुस्लिम में बांटने की चुनावी चाल है जिसमें सरकारी मशीनरी एवं धन का दुरुपयोग किया गया है। भाजपा अयोध्या में राम मंदिर निर्माण कभी नहीं करेगी। राम मंदिर का निर्माण कांग्रेस ही करा सकती है। उन्होंने कहा कि सावधान रहें और सुरक्षित रहें क्योंकि भाजपा अपनी नाकामियों को छिपाने के लिए राम मंदिर के नाम पर दंगा कराना चाहती है। भाजपा के इशारे पर बजरंग दल, आरएसएस, विहिप और उसके समर्थित संगठनों ने प्रदेश में अराजकता का माहौल बना रखा है। वाहन रैली, पद यात्रा, धर्म सभा कर जनता को बेवकूफ नहीं बनाया जा सकता। आने वाले 2019 के लोकसभा चुनाव में युवा इस सरकार का तख्ता पलट देंगे। कांग्रेस शहीद पुलिस इंसपेक्टर सुबोध सिंह को नमन करती है, जिन्होंने अपनी जान की बाजी लगा कर बुलंदशहर में बड़े नरसंहार को बचा लिया।

You may also like

कार्यालय

H-49, Sanyukt Morcha Bhawan,
Hardware Market, Aligarh,
U.P.-202001, INDIA

 

ई-मेल:

ed****@***********ha.com

 

वेब-पोर्टल

sanyuktmorcha.com