Home उत्तर प्रदेश भाजपा कार्यकर्ता को उपमुख्यमंत्री ने दी श्रद्धांजलि, पीड़ित परिवार को 10 लाख की आर्थिक सहायता

भाजपा कार्यकर्ता को उपमुख्यमंत्री ने दी श्रद्धांजलि, पीड़ित परिवार को 10 लाख की आर्थिक सहायता

by vdarpan
0 comment

आगरा / संयुक्त मोर्चा टीम
प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य गुरुवार को कासगंज पहुंचे। उन्होंने मृत भाजपा कार्यकर्ता के शोकाकुल परिजनों से मुलाकात कर 10 लाख 30 हजार रुपये की आर्थिक सहायता का चेक प्रदान किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि भाजपा पीड़ित परिवार के साथ खड़ी है। परिवार को किसी भी तरह की परेशानी नहीं होने दी जाएगी।
भाजपा कार्यकर्ता जगदीश की भाजपा की कमल संदेश यात्रा में शामिल होने के लिए जाते समय सड़क दुर्घटना में मौत हो गई थी। ऐसे में मृत भाजपा कार्यकर्ता को डिप्टी सीएम मौर्य श्रद्धांजलि देने और पीड़ित परिजनों को आर्थिक सहायता देने के लिए गुरुवार को पहुंचे।

12 पत्थर मैदान पर हेलीकॉप्टर से उतरने के बाद वह सीधे वहां बने पंडाल में गए, जहां उन्होंने मृतक भाजपा कार्यकर्ता को याद करते हुए उनकी आत्मिक शांति के लिए दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी। इसके बाद वह बारह पत्थर मैदान से भाजपा कार्यकर्ता के घर हुल्का मोहल्ला पहुंचे।
केशव प्रसाद मौर्य ने भाजपा कार्यकर्ता जगदीश के चित्र के सामने श्रद्धा सुमन अर्पित किए। मृतक के पिता साहब सिंह व अन्य परिजनों में मां, बहन, भाइयों से मुलाकात करके सभी को ढांढस बंधाया और कहा कि भाजपा सदैव उनके साथ खड़ी है। वो करीब 25 मिनट तक भाजपा कार्यकर्ता के घर पर रहे।

उपमुख्यमंत्री ने पीड़ित परिवार को 10 लाख 30 हजार की सहायता का चेक दिया। इस दौरान भाजपा ब्रज क्षेत्र अध्यक्ष रजनीकांत माहेश्वरी, विधायक देवेंद्र राजपूत, पटियाली विधायक ममतेश शाक्य, अमांपुर विधायक देवेंद्र प्रताप सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष पूर्णेंद्र सोलंकी सहित बड़ी संख्या में भाजपा नेता व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के आगमन पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए। बारह पत्थर मैदान पर बनाए गए हैलीपैड, मृतक कार्यकर्ता जगदीश के घर व मार्गों पर सुरक्षा कर्मी तैनात किए गए। प्रभारी पुलिस अधीक्षक पवित्र मोहन त्रिपाठी ने डिप्टी सीएम की सुरक्षा का जिम्मा संभाला।

जैसे ही उनका काफिला बारह पत्थर मैदान से चला वैसे ही इस मार्ग पर वाहनों के संचालन को रोक दिया गया। हुल्का बस्ती में जिस मार्ग से उनको गुजराना था वहां भी सुरक्षा के इंतजाम किए गए। जिससे इस मार्ग पर सन्नाटे के हालात बन गए।

You may also like

कार्यालय

H-49, Sanyukt Morcha Bhawan,
Hardware Market, Aligarh,
U.P.-202001, INDIA

 

ई-मेल:

ed****@sa***********.com

 

वेब-पोर्टल

sanyuktmorcha.com