अंतरराष्ट्रीय / संयुक्त मोर्चा टीम
भारत-जापान के बीच 13वें वार्षिक सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिवसीय दौरे पर टोक्यो पहुंचे हुए हैं। रविवार को उन्होंने जापान के प्रधानमंत्री शिंजो आबे से मुलाकात की। उम्मीद की जा रही है दोनों प्रधानमंत्रियों के बीच सुरक्षा के मुद्दे पर भी बात हो सकती है। शिंजो आबे से मुलाकात करने को लेकर पीएम मोदी ने कहा कि ये दोनों देशों के बीच मजबूत रिश्ते में नया अध्याय जोड़ेगी। दोनों देशों के बीच आज से शुरू हो रहे दो दिवसीय सम्मेलन के दौरान द्विपक्षीय संबंधों की समीक्षा की जाएगी और द्विपक्षीय रिश्तों को और मजबूत बनाने पर चर्चा होगी।
भारतीय समुदाय के लोगों ने उनका स्वागत किया। दो दिन की यात्रा के दौरान मोदी और जापान के प्रधानमंत्री के बीच सुरक्षा मुद्दों पर बात हो सकती है।
– विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार ने ट्वीट किया, शिंजो आबे के साथ पांचवें वार्षिक सम्मेलन के लिए टोक्यो पहुंचने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का गर्मजोशी से स्वागत किया गया। जापान उन कुछ देशों में शामिल है, जिसके साथ भारत वार्षिक सम्मेलन करता है। यह हमारे संबंधों की असाधारण मजबूती को दिखाता है। इससे पहले प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट कर कहा, टोक्यो पहुंच गया हूं। मैं आश्वस्त हूं कि यह यात्रा भारत और जापान के मजबूत रिश्ते में नया अध्याय जोड़ेगी।