173
राष्ट्रीय / संयुक्त मोर्चा टीम
बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर अपनी फिल्मों से ज्यादा अपने स्टाइल और सोशल मीडिया पोस्ट्स की वजह से सुर्खियों में रहती हैं। इसके अलावा अपने विवादित बयानों से भी सोनम खूब सुर्खियां बटोरती हैं। जिस वजह से उन्हें कई बार सोशल मीडिया पर ट्रोल भी होना पड़ता है। लेकिन अब तो सोनम ने अपने एक फैसले से फैंस को बुरी तरह चौंका दिया है। दरअसल, सोनम ने ये डिसीजन लिया है कि वो ट्विटर को अलविदा कह देंगी। सोनम ने खुद इस बात ऐलान अपने अकाउंट के जरिए किया है। साथ ही उन्होंने ट्विटर छोड़ने की वजह भी बताई है।