नई दिल्ली: भारत के युवा तेज गेंदबाज जयदेव उनादकट इस वर्ष इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) की नीलामी में सबसे महंगे खिलाड़ी बन गए हैं. उन्हें यहां रविवार को राजस्थान रॉयल्स ने 11.5 करोड़ रुपए में खरीदा. उनादकट को खरीदने के लिए राजस्थान रॉयल्स को कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर), किंग्स इलेवन पंजाब (केएक्सआईपी) और चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) से कड़ी टक्कर मिली. मनीष पांडे और लोकेश राहुल शनिवार को हुई नीलामी में सबसे महंगे भारतीय खिलाड़ी थे. दोनों को 11 करोड़ रुपए में खरीदा गया था. पांडे को सनराइजर्स हैदराबाद जबकि राहुल को पंजाब ने खरीदा. इंग्लैंड के बेन स्टोक्स पिछले वर्ष की तरह इस वर्ष भी नीलामी में सबसे महंगे खिलाड़ी बने. उन्हें 12.5 करोड़ रुपए में राजस्थान रॉयल्स ने खरीदा.
– जेवन सियरलेस को कोलकाता नाइटराइडर्स ने 30 लाख में खरीदा.
– मंजूर डार को किंग्स इलेवन पंजाब ने 20 लाख में खरीदा.
– निधीष एमडी दिनासेन को मुंबई इंडियंस ने 20 लाख में खरीदा.
– दुशमंथा चमीरा को राजस्थान रॉयल्स ने 50 लाख में खरीदा.
– बाबा अपराजित भी नहीं बिके.
– वरुण एरोन तीसरी बोली में भी नहीं बिके.
– मार्टिन गुप्टिल तीसरी बोली में भी नहीं बिके.
– क्रिस गेल को किंग्स इलेवन ने 2 करोड़ में खरीदा.
– पवन देशपांडे को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू ने 20 लाख में खरीदा.
– आर्यमान विक्रम बिरला को राजस्थान रॉयर्स में 30 लाख में खरीदा.
– जतिन सक्सेना को राजस्थान रॉयल्स ने 20 लाख में खरीदा.
– चैतन्य बिश्नोई को चेन्नई सुपरकिंग्स ने 20 लाख में खरीदा.
– मोनू सिंह को चेन्नई सुपरकिंग्स ने 20 लाख में खरीदा.
– मेहदी हसन को सनराइजर्स हैदराबाद ने 20 लाख में खरीदा.
– क्षितिज शर्मा को चेन्नई सुपरकिंग्स ने 20 लाख में खरीदा.
– दुश्मंथा चमीरा नहीं बिके.
– मोहसिन खान को मुंबई इंडियंस ने 20 लाख में खरीदा.
– महिपाल लोमरार को राजस्थान रॉयल्स ने 20 लाख में खरीदा.
– मार्क वुड को चेन्नई सुपरकिंग्स ने 1 करोड़ 50 लाख में खरीदा.
– अतिसय राज डेविडसन फिर नहीं बिके.
– अनुकूल रॉय को मुंबई इंडियंस ने 30 लाख में खरीदा.
– मयंक डागर को किंग्स इलेवन पंजाब ने 20 लाख में खरीदा.
– झाई रिचर्डसन फिर नहीं बिके.
– थिसारा परेरा फिर नहीं बिके.
– प्रदीप साहु को किंग्स इलेवन पंजाब ने 20 लाख में खरीदा.
– विकास टोकस फिर नहीं बिके.
– समित पटेल फिर नहीं बिके.
– अकिला धनंजय को मुंबई इंडियंस ने 50 लाख में खरीदा.
– बेन लाफलिन को राजस्थान रॉयल्स ने 50 लाख में खरीदा.
– वरुण एरोन फिर नहीं बिके.
– ल्यूक रॉन्की फिर नहीं बिके.
– डेविड विली फिर नहीं बिके.
– मयंक मार्केंडेय को मुंबई इंडियंस ने 20 लाख में खरीदा.
– मिहिर हिरवानी नहीं बिके.
– युवराज चुडासमा नहीं बिके.
– सीएम गौतम नहीं बिके.
– जॉनसन चार्ल्स नहीं बिके.
– सयन घोष को दिल्ली डेयरडेविल्स ने 20 लाख में खरीदा.
– बिपुल शर्मा को सनराइजर्स हैदराबाद ने खरीदा.
– प्रवीण दुबे फिर नहीं बिके.
– डेल स्टेन फिर नहीं बिके.
– कोरी एंडरसन फिर नहीं बिके.
– शॉन मार्श फिर नहीं बिके.
– साई किशोर रवि श्रीनिवासन नहीं बिके.
– आदित्य तरे को मुंबई इंडियंस ने 20 लाख में खरीदा.
– निखिल नाइक नहीं बिके.
– प्रशांत चोपड़ा का राजस्थान रॉयल्स ने 20 लाख में खरीदा.
– सिद्धेश लाड को मुंबई इंडियंस ने 20 लाख में खरीदा.
– ईश सोढ़ी फिर नहीं बिके.
– टिम साउदी को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू ने 1 करोड़ में खरीदा.
– मिचेल जॉनसन को कोलकाता नाइटराइडर्स ने 2 करोड़ में खरीदा.
– पार्थिव पटेल को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू ने 1 करोड़ 70 लाख में खरीदा.
– नमन ओझा को दिल्ली डेयरडेविल्स ने 1 करोड़ 40 लाख में खरीदा.
– सैम बिलिंग्स को चेन्नई सुपरकिंग्स ने 1 करोड़ में खरीदा.
– मुरली विजय को चेन्नई सुपरकिंग्स ने 2 करोड़ में खरीदा.
– फिर नहीं बिके मार्टिन गुप्टिल
– फिर नहीं बिके क्रिस गेल
– एमएस मिथुन को राजस्थान रॉयल्स ने 20 लाख में खरीदा. (बेस प्राइस- 20 लाख)
– अनिरुद्ध जोशी को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू ने 20 लाख में खरीदा. (बेस प्राइस- 20 लाख)
– रियान पराग नहीं बिके (बेस प्राइस- 20 लाख)
– चिराग गांधी नहीं बिके. (बेस प्राइस- 20 लाख)
– मार्क वुड नहीं बिके. (बेस प्राइस- 1. 50 करोड़)
– केस्त्रिक विलिय्मस नहीं बिके. (बेस प्राइस- 50 लाख)
– डेन पैटरसन महीं बिके. (बेस प्राइस- 50 लाख)
– एंडिले फीलुक्चायो नहीं बिके. (बेस प्राइस- 50 लाख)
– अतिसयराज डेविडसन नहीं बिके. (बेस प्राइस- 20 लाख)
– ललित यादव नहीं बिके. (बेस प्राइस- 20 लाख)
– विवेक सिंह नहीं बिके. (बेस प्राइस- 20 लाख)
– ध्रुव शौरी को चेन्नई सुपरकिंग्स ने 20 लाक में खरीदा. (बेस प्राइस- 20 लाख)
– कनिष्ठ सेठ को चेन्नई सुपरकिंग्स ने 20 लाख में खरीदा. (बेस प्राइस- 20 लाख)
– अनुकूल रॉय नहीं बिके (बेस प्राइस- 20 लाख)
– मयंक डागर नहीं बिके. (बेस प्राइस- 20 लाख)
– शरद लुम्बा को मुंबई इंडियंस ने 20 लाख में खरीदा. (बेस प्राइस- 20 लाख)
– जोएल पेरिस नहीं बिके. (बेस प्राइस- 50 लाख)
– लुंगी एनगिडी को चेन्नई सुपरकिंग्स ने 50 लाख में खरीदा. (बेस प्राइस- 50 लाख)
– मार्ने मोर्कल नहीं बिके. (बेस प्राइस- 75 लाख)
– अभिमन्यु मिथुन नहीं बिके. (बेस प्राइस- 50 लाख)
– मैट हेनरी नहीं बिके. (बेस प्राइस- 50 लाख)
– मार्शंट डिलांग नहीं बिके. (बेस प्राइस- 75 लाख)
– शेल्डन कॉट्रेल नहीं बिके. (बेस प्राइस- 50 लाख)
– जॉन-जॉन स्मट्स नहीं बिके. (बेस प्राइस- 50 लाख)
– थिसारा परेरा नहीं बिके. (बेस प्राइस- 50 लाख)
– जेसन होल्डर नहीं बिके. (बेस प्राइस- 1. 50 करोड़)
– आंद्रे फ्लेचर नहीं बिके. (बेस प्राइस- 50 लाख)
– अभिषेक सकूजा नहीं बिके. (बेस प्राइस- 20 लाख)
– संदीप लचिमाने को दिल्ली डेयरडेविल्स ने 20 लाख में खरीदा. (बेस प्राइस- 20 लाख)
– विकास टोकस नहीं बिके (बेस प्राइस- 20 लाख)
– ईशान पोरेल नहीं बिके. (बेस प्राइस- 20 लाख)
– आसिफ के एम को चेन्नई सुपरकिंग्स ने 40 लाख में खरीदा. (बेस प्राइस- 20 लाख)
– बेन द्वॉरश्विस को किंग्स इलेवन पंजाब ने 1 करोड़ 40 लाख में खरीदा. (बेस प्राइस- 20 लाख)
– महेश रावत नहीं बिके. (बेस प्राइस- 20 लाख)
– समित पटेल नहीं बिके. (बेस प्राइस- 20 लाख)
– श्रीवत्स गोस्वामी सनराइजर्स हैदराबाद ने 1 करोड़ में खरीदा. (बेस प्राइस- 20 लाख)
– शशांक सिंह नहीं बिके. (बेस प्राइस- 20 लाख)
– अतीत शेठ नहीं बिके. (बेस प्राइस- 20 लाख)
– अक्षदीप नाथ को किंग्स इलेवन पंजाब ने 1 करो़ड़ में खरीदा. (बेस प्राइस- 50 लाख)
– श्रेयस गोपाल को राजस्थान रॉयल्स ने 20 लाख में खरीदा. (बेस प्राइस- 20 लाख)
– तजिंदर ढिल्लो को मुंबई इंडियंस ने 55 लाख में खरीदा. (बेस प्राइस- 20 लाख)
– कैमरन डेलपोर्ट को कोलकाता नाइटरराइडर्स ने 30 लाख में खरीदा. (बेस प्राइस- 30 लाख)
– दीपक चाहर को चेन्नई सुपरकिंग्स ने 80 लाख में खरीदा. (बेस प्राइस- 20 लाख)
– बाबा अपराजित नहीं बिके (बेस प्राइस- 20 लाख)
– विराट सिंह नहीं बिके. (बेस प्राइस- 20 लाख)
– अमनदीप खरे नहीं बिके. (बेस प्राइस- 20 लाख)
– उन्मुक्त चंद नहीं बिके. (बेस प्राइस- 20 लाख)
– हरप्रीत भाटिया नहीं बिके. (बेस प्राइस- 20 लाख)
– तन्मय अग्रवाल को सनराइजर्स हैदराबाद ने 20 लाख में खरीदा. (बेस प्राइस- 20 लाख)
– एंड्रयू टाय को किंग्स इलेवन पंजाब ने 7 करोड़ 20 लाख में खरीदा. (बेस प्राइस- 1 करोड़ )
– बिली स्टैनलेक को सनराइजर्स हैदराबाद ने 50 लाख में खरीदा. (बेस प्राइस- 50 लाख)
– बरिंदर सरां को किंग्स इलेवन पंजाब ने 2 करोड़ 20 लाख में खरीदा. (बेस प्राइस- 50 लाख)
– एडम मिल्न नहीं बिके. (बेस प्राइस- 75 लाख)
– टायमल मिल्स नहीं बिके. (बेस प्राइस- 1 करोड़)
– बेन लाफलिन नहीं बिके. (बेस प्राइस- 50 लाख)
– लोकी फग्रर्यूसन नहीं बिके (बेस प्राइस- 75 लाख)
– जेसन बेहरनडॉर्फ को मुंबई इंडियंस ने 1 करोड़ 50 लाख में खरीदा. (बेस प्राइस- 1 करोड़)
– श्रीनाख अरविंद नहीं बिके. (बेस प्राइस- 50 लाख)
– वरुण एरोन नहीं बिके. (बेस प्राइस- 50 लाख)
– ल्यूक रॉन्की नहीं बिके. (बेस प्राइस- 75 लाख)
– कुसल परेरा नहीं बिके. (बेस प्राइस- 50 लाख)
– टॉम लाथम नहीं बिके. (बेस प्राइस- 50 लाख)
– डेविड विली नहीं बिके. (बेस प्राइस- 2 करोड़)
– मिचैल सैंटनर को चेन्नई सुपरकिंग्स ने 50 लाख में खरीदा. (बेस प्राइस- 50 लाख)
– रोवनम पॉवेल नहीं बिके. (बेस प्राइस- 50 लाख)
– क्रिस जॉर्डन को सनराइजर्स हैदराबाद ने 1 करोड़ में खरीदा. (बेस प्राइस- 1 करोड़)
– जॉन हेस्टिंग्स नहीं बिके. (बेस प्राइस- 50 लाख)
– जेपी डुमिनी को मुंबई इंडियंस ने 1 करोड़ में खरीदा. (बेस प्राइस- 1 करोड़)
– एश्टन एगर नहीं बिके (बेस प्राइस- 50 लाख)
– एडन मारक्रम नहीं बिके. (बेस प्राइस- 50 लाख)
– जहीर खान पकतीन को राजस्थान रॉयल्स ने 60 लाख में खरीदा. (बेस प्राइस- 20 लाख)
– मिहिर हिरवानी नहीं बिके. (बेस प्राइस- 20 लाख)
– जगदीशन नारायण को 20 लाख में चेन्नई सुपरकिंग्स ने खरीदा. (बेस प्राइस- 20 लाख)
– सीए गौतम नहीं बिके. (बेस प्राइस- 20 लाख)
– केदार देवधर (बेस प्राइस- 20 लाख)
– निकोलस पूरन नहीं बिके. (बेस प्राइस- 50 लाख)
– निरोशन डिकवेला नहीं बिके. (बेस प्राइस- 50 लाख)
– जॉनसन चार्ल्स नहीं बिके. (बेस प्राइस- 75 लाख)
– नाथू सिंह नहीं बिके. (बेस प्राइस- 20 लाख)
– अनुरीत सिंह कथूरिया को राजस्थान रॉयल्स ने 30 लाख में खरीदा. (बेस प्राइस- 20 लाख)
– प्रदीप सांगवान को मुंबई इंडियंस ने 1 करोड़ 50 लाख में खरीदा. (बेस प्राइस- 30 लाख)
– सयन घोष नहीं बिके. (बेस प्राइस- 20 लाख)
– ईश्वर पांडे नहीं बिके. (बेस प्राइस- 20 लाख)
– स्वप्निल सिंह नहीं बिके. (बेस प्राइस- 20 लाख)
– बिपुल शर्मा नहीं बिके. (बेस प्राइस- 20 लाख)
– अभिषेक शर्मा को दिल्ली डेयरडेविल्स ने 55 लाख में खरीदा. (बेस प्राइस- 20 लाख)
– प्रवीण दुबे नहीं बिके. (बेस प्राइस- 20 लाख)
– शिवम मावी को कोलकाता नाइटराइडर्स ने 3 करोड़ में खरीदा. (बेस प्राइस- 20 लाख)
– अंकित शर्मा को राजस्थान रॉयल्स ने 20 लाख में खरीदा. (बेस प्राइस- 20 लाख)
– मनजोत कालरा को दिल्ली डेयरडेविल्स ने 20 लाख में खरीदा. (बेस प्राइस- 20 लाख)
– सचिन बेबी को सनराइजर्स हैदराबाद ने 20 लाख में खरीदा (बेस प्राइस- 20 लाख)
– रिंकू सिंह को कोलकाता नाइटराइडर्स ने 80 लाख में खरीदा. (बेस प्राइस- 20 लाख)
– अपूर्व वानखड़े को कोलकाता नाइटराइडर्स ने 20 लाख में खरीदा. (बेस प्राइस- 20 लाख)
– अनमोलप्रीत सिंह नहीं बिके. (बेस प्राइस- 20 लाख)
– तबरेज शम्सी नहीं बिके. (बेस प्राइस- 50 लाख)
– प्रज्ञान ओझा नहीं बिके. (बेस प्राइस- 50 लाख)
– फवाद अहमद नहीं बिके. (बेस प्राइस- 50 लाख)
– नाथन लॉयन नहीं बिके. (बेस प्राइस – 1. 50 करोड़)
– मुजीब जादरान को किंग्स इलेवन पंजाब ने 4 करोड़ में खरीदा. (बेस प्राइस- 50 लाख)
– डेल स्टेन नहीं बिके. (बेस प्राइस – 1 करोड़)
– शार्दुल ठाकुर को चेन्नई सुपरकिंग्स ने 2 करोड़ 60 लाख में खरीदा. (बेस प्राइस- 75 लाख)
– ट्रेंट बोल्ट को दिल्ली डेयरडेविल्स ने 2 करोड़ 20 लाख में खरीदा. (बेस प्राइस – 1.50 करोड़)
– जयदेव उनादकट को राजस्थान रॉयल्स ने 11 करोड़ 50 लाख में खरीदा. (बेस प्राइस – 1.50 करोड़)
– नाथन कूल्टर नाइल को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू ने 2 करोड़ 20 लाख में खरीदा. (बेस प्राइस – 1.50 करोड़)
– मोहम्मद सिराज को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू ने 2 करोड़ 60 लाख में खरीदा. (बेस प्राइस – 1 करोड़)
– विनय कुमार रंगनाथन को 1 करोड़ में कोलकाता नाइटराइडर्स ने खरीदा. (बेस प्राइस – 1 करोड़)
– संदीप शर्मा को सनराइजर्स हैदराबाद ने 3 करोड़ में खरीदा. (बेस प्राइस- 50 लाख)
– मोहित शर्मा को 2 करोड़ 40 लाख में किंग्स इलेवन पंजाब ने राइट टू मैच कार्ड का इस्तेमाल कर खरीदा. (बेस प्राइस – 1.50 करोड़)
– धवल कुलकर्णी को राजस्थान रॉयल्स ने 75 लाख में राइट टू मैच कार्ड का इस्तेमाल कर खरीदा. (बेस प्राइस- 50 लाख)
– ऋषि धवन नहीं बिके. (बेस प्राइस- 50 लाख)
– मोहम्मद नबी को सनराइजर्स हैदराबाद ने 1 करोड़ में खरीदा. (बेस प्राइस- 50 लाख)
– बेन कटिंग को मुंबई इंडियंस ने 2 करोड़ 20 लाख में खरीदा. (बेस प्राइस – 1 करोड़)
– मोजेस हेनरिक्स नहीं बिके. (बेस प्राइस – 1. 50 करोड़)
– कोरी एंडरसन नहीं बिके (बेस प्राइस – 2 करोड़)
– गुरकीरत सिंह को दिल्ली डेयरडेविल्स ने 75 लाख में खरीदा. (बेस प्राइस- 50 लाख)
– जयंत यादव को दिल्ली डेयरडेविल्स ने 50 लाख में खरीदा. (बेस प्राइस- 50 लाख)
– डेनियल क्रिस्टियन को दिल्ली डेयरडेविल्स ने 1 करोड़ 50 लाख में खरीदा. (बेस प्राइस – 1 करोड़)
– पवन नेगी को 1 करोड़ में रॉयस चैलेंजर्स बेंगलुरु ने राइट टू मैच कार्ड का इस्तेमाल कर खरीदा. (बेस प्राइस- 50 लाख)
– वाशिंगटन सुंदर को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू ने 3 करोड़ 20 लाख में खरीदा. (बेस प्राइस – 1.50 करोड़)
– मनोज तिवारी को किंग्स इलेवन पंजाब ने 1 करोड़ में खरीदा. (बेस प्राइस- 50 लाख)
– कोलिन इनग्रम नहीं बिके (बेस प्राइस- 2 करोड़)
– ट्रेविस हेड नहीं बिके (बेस प्राइस- 1.50 करोड़)
– मनदीप सिंह को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू ने 1 करोड़ 40 लाख में खरीदा. (बेस प्राइस- 50 लाख)
– लेंडन सिमन्स नहीं बिके (बेस प्राइस- 1.50 करोड़)
– शॉन मार्श नहीं बिके (बेस प्राइस- 1.50 करोड़)
– ओएन मोर्गन नहीं बिके (बेस प्राइस – 2 करोड़)
– एलेक्स हेल्स नहीं बिके (बेस प्राइस – 20 लाख)
– सौरभ तिवारी को मुंबई इंडियंस ने 80 लाख में खरीदा. (बेस प्राइस – 50 लाख)
– एविन लुईस को मुंबई इंडियंस ने 3 करोड़ 80 लाख में खरीदा. (बेस प्राइस – 1.50 करोड़)
– एम अश्विन को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू ने 2 करोड़ 20 लाख में खरीदा. (बेस प्राइस – 20 लाख)
– शिविल कौशिक नहीं बिके. (बेस प्राइस – 20 लाख)
– इकबाल अब्दुल्ला नहीं बिके (बेस प्राइस – 30 लाख)
– गौतम कृष्णप्पा को राजस्थान रॉयल्स ने 6 करोड़ 20 लाख में खरीदा. (बेस प्राइस – 20 लाख)
– जगदीश सुचित नहीं बिके (बेस प्राइस – 20 लाख)
– तेजस बरोका नहीं बिके (बेस प्राइस – 20 लाख)
– साई किशोर रवि श्रीनिवासन नहीं बिके (बेस प्राइस – 20 लाख)
– शहबाज नदीम को दिल्ली डेयरडेविल्स ने 3 करोड़ 20 लाख में खरीदा. (बेस प्राइस – 40 लाख)
– के सी करिअप्पा नहीं बिके. (बेस प्राइस – 20 लाख)
– राहुल चाहर को मुंबई इंडियंस ने 1 करोड़ 90 लाख में खरीदा (बेस प्राइस – 20 लाख)
नीलामी के पहले दिन सबसे महंगे बिके बेन स्टोक्स
इंग्लैंड के हरफनमौला खिलाड़ी बेन स्टोक्स इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के आगामी सीजन के लिए जारी नीलामी के पहले दिन शनिवार को सबसे महंगे खिलाड़ी रहे. उन्हें राजस्थान रॉयल्स ने 12.5 करोड़ की कीमत में खरीदा. वहीं, पहले दिन की नीलामी में मनीष पांडे और लोकेश राहुल सबसे महंगे भारतीय खिलाड़ी रहे. मनीष पांडे को सनराइजर्स हैदराबाद ने 11 करोड़ रुपए में तो इतनी रकम में किंग्स इलेवन पंजाब ने राहुल को अपने साथ जोड़ा. पहले दिन की नीलामी में क्रिस गेल, लसिथ मलिंगा, ईशांत शर्मा, मिशेल मैक्लेघन, मुरली विजय, जेम्स फॉल्कनर, जोस हाजलेवुड, हाशिम अमला, जॉनी बेयर्सटो, सैम बिलिंग्स, पार्थिव पटेल और जोए रूट जैसे खिलाड़ियों को कोई भी खरीददार नहीं मिला.
गौतम गंभीर की हुई ‘दिल्ली वापसी’
वहीं दो बार कोलकाता को खिताब दिलाने वाले कप्तान गौतम गंभीर की अपनी घरेलू टीम दिल्ली डेयरडेविल्स में वापसी हुई है. दिल्ली ने गंभीर के लिए 2.8 करोड़ रुपए की कीमत अदा की है. अंडर-19 भारतीय टीम के कप्तान प्रतिभाशाली बल्लेबाज पृथ्वी शॉ के लिए दिल्ली ने 1 करोड़ 20 लाख रुपए की कीमत चुकाई.
पिछले सीजन में दिल्ली डेयरडेविल्स के लिए खेल चुके कागिसो रबाडा के लिए चेन्नई ने 4.2 करोड़ रुपए की बोली लगाई थी, लेकिन दिल्ली ने राइट टू मैच का उपयोग करते हुए एक बार फिर रबादा को अपने साथ जोड़ लिया. वहीं दिल्ली के लिए पिछले सीजन में खेलने वाले संजू सैमसन इस बार राजस्थान के लिए खेलते नजर आएंगे. राजस्थान ने उनके लिए आठ करोड़ रुपए की कीमत दी है. सैमसन पहले भी राजस्थान के लिए खेल चुके हैं.
वहीं, दिल्ली ने मोहम्मद शमी के लिए भी राइट टू मैच का उपयोग किया. शमी को हैदराबाद ने तीन करोड़ रुपए में खरीदा था.
दो करोड़ के आधार कीमत वाले मैक्सवेल को दिल्ली ने नौ करोड़ रुपए की कीमत में खरीदा है. मैक्सवेल के हमवतन स्टार्क को कोलकाता अपने साथ 9.4 करोड़ रुपए शामिल करने में सफल रही. स्टार्क के लिए पंजाब ने भी अच्छी बोली लगाई. पंजाब ने इसके साथ ही ऑफ स्पिन गेंदबाज रविचंद्रन अश्विन को 7.6 करोड़ रुपए की कीमत में अपने साथ जोड़ा. वह पहले चेन्नई सुपर किंग्स की तरफ से खेलते थे, लेकिन चेन्नई ने उन्हें रिटेन नहीं किया था. पंजाब ने अश्विन को खरीदने में चेन्नई और राजस्थान को मात दी.
चेन्नई से जुड़े हरभजन सिंह
पंजाब ने ड्वेन ब्रावो को अपने साथ उनकी आधार कीमत दो करोड़ रुपए में शामिल कर लिया था, लेकिन चेन्नई ने राइट टू मैच अधिकार का उपयोग करते हुए ब्रावो को अपने साथ ही बनाए रखा. वहीं, शिखर धवन (हैदराबाद), केरन पोलार्ड (मुंबई) अंजिक्य रहाणे (राजस्थान रॉयल्स) और फाफ डु प्लेसिस (चेन्नई) को उनकी पुरानी टीमों ने अपने साथ ही रखा है. चेन्नई ने हरभजन सिंह को दो करोड़ रुपए में अपने साथ जोड़ा. बांग्लादेश के हरफनमौला खिलाड़ी शाकिब अल हसन के लिए हैदराबाद ने दो करोड़ रुपए की कीमत चुकाई.
युवराज सिंह की हुई ‘पंजाब वापसी’
आईपीएल की शुरुआत पंजाब के साथ करने वाले युवराज सिंह एक बार फिर अपने गृह प्रदेश में ही लौट आए हैं. उनके लिए पंजाब ने दो करोड़ रुपए की कीमत चुकाई. केदार जाधव के लिए चेन्नई ने 7.8 करोड़ रुपए की कीमत अदा की है. न्यूजीलैंड को कोलिन मुनरो और इंग्लैंड के सलामी बल्लेबाज जेसन रॉय को दिल्ली ने अपने साथ जोड़ा है. दिल्ली ने इन दोनों खिलाड़ियों के लिए 1.9 और 1.5 करोड़ रुपए की कीमत अदा की.
पंजाब मार्कस स्टोइनिस और डेविड मिलर को अपने साथ वापस लाने में सफल रहे हैं. इन दोनों के लिए पंजाब ने क्रमश: 6.20 करोड़ और तीन करोड़ रुपए की कीमत अदा की है. इनके अलावा पंजाब ने एरॉन फिंच के लिए 6,20 करोड़ और करुण नायर के लिए 5.60 करोड़ की कीमत चुकाई है. अंबाती रायडू इस बार चेन्नई की जर्सी में नजर आएंगे. उनके लिए धोनी की टीम ने दो करोड़ 20 लाख रुपए दिए हैं. चेन्नई ने आस्ट्रेलिया के हरफनमौला खिलाड़ी शेन वाटसन को भी अपनी टीम में जोड़ा है. उनके लिए दो बार की विजेता ने चार करोड़ रुपए दिए हैं.