नयी दिल्ली , राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने बंगला फिल्मों की जानी-मानी अभिनेत्री और पद्मश्री से सम्मानित सुप्रिया देवी के निधन पर दु:ख व्यक्त किया है।
श्री कोविंद ने अपने शोक संदेश में कहा “भारतीय सिनेमा और बंगाल के सांस्कृतिक जीवन की प्रतिष्ठित हस्ती सुप्रिया देवी के निधन के बारे में सुनकर दु:ख हुआ। वह मेघे ढाका तारा जैसी अनेकों फिल्मों में अपने अभिनय के लिए याद की जायेंगी। शोक संतप्त परिवार के प्रति मेरी संवेदना।”
सुप्रिया देवी का 83 साल की उम्र में आज सुबह कोलकाता में निधन हो गया। उन्होंने 1960 और 1970 के दशक में बंगला सिनेमा पर राज किया। वर्ष 1952 में ‘बासु परिवार’ से करियर की शुरुआत करने के बाद उन्होंने वह 50 साल से ज्यादा समय तक अभिनय करती रहीं और वर्ष 2014 में उन्हें पद्मश्री से सम्मानित किया गया था।