Home ब्रेकिंग न्यूज़ वायु सेना के गरुड कमांडो निराला को अशोक चक्र,मेजर विजयंत बिष्ट को कीर्ति चक्र

वायु सेना के गरुड कमांडो निराला को अशोक चक्र,मेजर विजयंत बिष्ट को कीर्ति चक्र

by vdarpan
0 comment

नयी दिल्ली, जम्मू कश्मीर में तीन आतंकवादियों को मार गिराने वाले वायुसेना के जाबांज कमांडो कार्पोरल ज्योति प्रकाश निराला को मरणोपरांत शांति काल के सर्वोच्च वीरता पुरस्कार अशोक चक्र और सेना के मेजर विजयंत बिष्ट को कीर्ति चक्र से सम्मानित किया जाएगा।

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने आज 69वें गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर इन जांबाज रणबांकुरों को सम्मानित किये जाने की घोषणा की।

इसके साथ ही उन्होंने 14 शौर्य चक्र, 28 परम विशिष्ट सेवा पदकों , चार उत्तम युद्ध सेवा पदकों सहित कुल 390 सैन्य कर्मियों को वीरता पुरस्कारों तथा अन्य रक्षा अलंकरणों से सम्मानित करने का भी ऐलान किया।

You may also like

कार्यालय

H-49, Sanyukt Morcha Bhawan,
Hardware Market, Aligarh,
U.P.-202001, INDIA

 

ई-मेल:

ed****@***********ha.com

 

वेब-पोर्टल

sanyuktmorcha.com