185
संयुक्त मोर्चा टीम।भोपाल, 01 मई
भोपाल संसदीय क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) प्रत्याशी साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर के प्रति निर्वाचन आयोग ने आज सख्त रुख अपनाते हुए उनके चुनाव प्रचार अथवा रैली आदि करने पर 72 घंटे का प्रतिबंध लगा दिया।
आधिकारिक सूत्रों के अनुसार सुश्री ठाकुर द्वारा शहीद पुलिस अधिकारी हेमंत करकरे और अयोध्या में विवादित ढांचे को लेकर दिए बयानों के मामले में आयोग ने यह प्रतिबंध लगाया है। प्रतिबंध दो मई की शाम छह बजे से 72 घंटे के लिए लगाया गया है।