Home राष्ट्रीय पंजीकृत दलों की संख्या में लगभग 600 की वृद्धि

पंजीकृत दलों की संख्या में लगभग 600 की वृद्धि

by vdarpan
0 comment

नयी दिल्ली 07 अप्रैल चुनाव आयोग के पास पंजीकृत पार्टियों की संख्या में लगभग 600 की वृद्धि हुई है जिससे भारत और अधिक लोकतांत्रिक प्रतीत होता दिखाई दे रहा है।
आधिकारिक डाटा के अनुसार लाेकसभा चुनाव 2019 से पहले करीब 2294 दलों ने चुनाव आयोग में अपना पंजीकरण कराया है। वर्ष 2014 में हुए आम चुनावों में पंजीकृत राजनीतिक दलों की कुल संख्या 1687 थी।
कुल पंजीकृत दलों में गैर-मान्यता प्राप्त दलों की संख्या 2235 है। राज्य दलों की संख्या 52 और राष्ट्रीय दलों की संख्या सात है।
वर्ष 2014 के लोकसभा चुनावों में 464 दलों ने चुनाव में भाग लिया था। पिछले आम चुनावों में सभी छह राष्ट्रीय दलों और पंजीकृत 47 राज्य स्तरीय दलों में से 39 दलों की भागीदारी की थी।
आंकड़ों के अनुसार वर्ष 2004 में पंजीकृत दलों की संख्या 764 थी जो वर्ष 2014 तक बढ़कर 1687 हो गयी। पार्टियों की संख्या के तेजी से बढ़ने के कारण काफी हद तक गैर-मान्यता प्राप्त दलों की संख्या में वृद्धि है जिनकी संख्या वर्ष 2004 में 702 थी और वर्ष 2014 में बढ़कर 1,634 हो गई थी।

You may also like

कार्यालय

H-49, Sanyukt Morcha Bhawan,
Hardware Market, Aligarh,
U.P.-202001, INDIA

 

ई-मेल:

ed****@***********ha.com

 

वेब-पोर्टल

sanyuktmorcha.com