Home ब्रेकिंग न्यूज़ पाकिस्तान ने किया संघर्ष विराम का उल्लंघन, दो नागरिक घायल

पाकिस्तान ने किया संघर्ष विराम का उल्लंघन, दो नागरिक घायल

by vdarpan
0 comment

जम्मू, 06 अप्रैल पाकिस्तानी सेना ने जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में नियंत्रण रेखा पर शनिवार को फिर संघर्ष विराम का उल्लंघन कर गोलीबारी की जिसमें दो नागरिक घायल हो गये।
आधिकारिक सूत्रों ने यहां बताया कि पाकिस्तान ने नौशेरा के कलाल क्षेत्र में पाकिस्तानी सेना ने संघर्ष विराम का उल्लंघन किया। सीमा पार से नागरिक क्षेत्र को निशाना बनाते हुए मोर्टार और छोटे हथियारों से गोलीबारी की गयी।
सीमा पार से की गई गोलीबारी में दो नागरिक घायल हो गये हैं जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायलों में कलाल के 32 वर्षीय संजीव कुमार और 28 वर्षीय रीता कुमारी हैं।
आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि भारतीय सेना ने संघर्ष विराम का मुंहतोड़ जवाब दिया है।

You may also like

कार्यालय

H-49, Sanyukt Morcha Bhawan,
Hardware Market, Aligarh,
U.P.-202001, INDIA

 

ई-मेल:

ed****@sa***********.com

 

वेब-पोर्टल

sanyuktmorcha.com