84
नयी दिल्ली 07 जनवरी (वार्ता) दिल्ली चंडीगढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर सिंधू बॉर्डर के पास आज तड़के एक कार हादसे में एक राष्ट्रीय चैम्पियन खिलाड़ी समेत चार खिलाड़ियों की मौत हो गयी तथा दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गये।
रोहिणी जिले के पुलिस उपायुक्त रजनीश गुप्ता ने बताया कि यह हादसा तड़के करीब चार बजे हुआ है। एक तेज रफ्तार स्विफ्ट डिजायर कार दिल्ली से करनाल की तरफ जा रही थी और सिंधू बॉर्डर के पास डिवाइडर से टकरा गयी। इसमें कार के परखच्चे उड़ गए हैं।