97
मुंबई 05 जनवरी देश का विदेशी मुद्रा भंडार 32 महीने की सबसे बड़ी तेजी के साथ 29 दिसंबर को समाप्त सप्ताह में अब तक के रिकॉर्ड स्तर 409.37 अरब डॉलर पर पहुँच गया।
विदेशी मुद्रा भंडार में लगातार तीसरे सप्ताह तेजी दर्ज की गयी। गत 29 दिसंबर को समाप्त सप्ताह में इसमें 4.44 अरब डॉलर की वृद्धि हुई। इससे ज्यादा तेजी 01 मई 2015 को समाप्त सप्ताह में रही थी जब यह 7.26 अरब डॉलर बढ़ा था। इससे पहले 22 दिसंबर को समाप्त सप्ताह में यह 3.54 अरब डॉलर बढ़कर 404.92 अरब डॉलर पर रहा था जो तब तक का रिकॉर्ड स्तर था। इस प्रकार दो सप्ताह में इसमें 8.98 अरब डॉलर का इजाफा हो चुका है।