राष्ट्रीय / संयुक्त मोर्चा टीम
लंबी मशक्कत के बाद आख़िरकार कांग्रेस ने भी निकाय प्रत्याशियों के नाम की घोषणा कर दी। देहरादून नगर निगम के लिए पूर्व काबीना मंत्री दिनेश अग्रवाल और हल्द्वानी नगर निगम के लिए नेता प्रतिपक्ष इंदिरा हृदयेश के पुत्र सुमित हृदयेश को टिकट दिया गया है।
रविवार दोपहर प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह की हरी झंडी के बाद उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने पार्टी प्रत्याशियों की सूची जारी की। रुदपुर नगर निगम समेत 5 निकायों में प्रत्याशियो का चयन अभी बाकी है। धस्माना ने बताया कि ऋषिकेश नगर निगम में लक्ष्मी सजवाण, हरिद्वार में अनिता शर्मा, कोटद्वार में हेमलता नेगी और काशीपुर नगर निगम में मुक्ता सिंह को कांग्रेस ने अपना प्रत्याशी बनाया है। इसके साथ ही 37 नगर पालिका और 36 नगर पालिकाओं के प्रत्याशी भी तय कर दिए गए।