नयी दिल्ली, संयुक्त मोर्चा टीम। 13 मई अमेरिका के नौसेना प्रमुख एडमिरल जॉन माइकल रिचर्डसन भारत की तीन दिन की यात्रा पर रविवार को यहां पहुंचे। इस यात्रा का उद्देश्य भारत और अमेरिका के बीच द्विपक्षीय नौसैनिक संबंधों को और मजबूत बनाने तथा नौसैनिक सहयोग की नई संभावनाएं तलाशना है।
रक्षा मंत्रालय के आधिकारिक सूत्रों के अनुसार एडमिरल जॉन एम. रिचर्डसन ने सोमवार को भारतीय नौसेना प्रमुख एडमिरल सुनील लांबा से बातचीत की। उन्होंने रक्षा सचिव, वायुसेना प्रमुख और उपसेना प्रमुख सहित कई वरिष्ठ सैन्य अधिकारियों से भी मुलाकात की। इन बैठकों में दोनों देशों के बीच मुख्य रूप से नौसेना परिचालन और अभ्यास, साझा प्रशिक्षण, सूचनाओं के आदान प्रदान ,क्षमता विकास और दक्षता वृद्धि जैसे विषयों पर चर्चा की गई।
अमेरिका के नौसेना प्रमुख भारत के दौरे पर
117