संयुक्त मोर्चा टीम।
नयी दिल्ली, 12 अप्रैल कांग्रेस ने दिल्ली की सभी सातों लोकसभा सीटों पर अकेले चुनाव मैदान में उतरने का फैसला किया है।
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पार्टी में दिल्ली से संंबंधित मामलों के प्रभारी पी सी चाको ने शुक्रवार को पार्टी मुख्यालय में एक संवाददाता सम्मेलन में यह घोषणा की। उन्हाेंने बताया कि दिल्ली मे लोकसभा चुनावों के लिए कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के बीच कोई गठबंधन नहीं होगा। कांग्रेस सभी सातों सीटों पर अपने बलबूते चुनाव मैदान में उतरेगी।
गौरतलब है कि दिल्ली की सभी सातों लोकसभा सीटों पर तालमेल के लिए आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के बीच गठबंधन करने के प्रयास किये जा रहे थे जिसमें कोई सफलता नहीं मिल सकी।
दिल्ली में कांग्रेस सभी सातों लोकसभा सीटों पर चुनाव लडेगी
195
previous post