राष्ट्रीय / संयुक्त मोर्चा टीम
बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने लोकसभा चुनाव के लिए गांधीनगर से अपना नामांकन दाखिल किया. नामांकन से पहले अहमदाबाद में अमित शाह ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि मैं आडवाणी जी की विरासत का आगे बढ़ाने की कोशिश करूंगा. इस जनसभा को गृहमंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, केंद्रीय मंत्री राम विलास पासवान, शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे, अकाली दल के नेता प्रकाश सिंह बादल ने भी संबोधित किया. इसके बाद अमित शाह ने अहमदाबाद से गांधीनगर तक चार किलोमीटर लंबा भव्य रोड शो निकाला.
– गांधीनगर सीट से बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने भरा पर्चा
– लालकृष्ण आडवाणी की जगह बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह को दिया गया है टिकट- पहली बार लोकसभा चुनाव लड़ रहे हैं बीजेपी अध्यक्ष
– नामांकन से पहले अमित शाह ने निकाला चार किमी लंबा रोड शो
– उद्धव ठाकरे, राम विलास पासवान समेत कई NDA के नेता मौजूद- राजनाथ सिंह, नितिन गडकरी भी जनसभा में शामिल
बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह का अहमदाबाद से गांधीनगर तक चार किलोमीटर लंबा रोड शो खत्म हो गया है. अब वो कलेक्ट्रेट में नामांकन दाखिल करने के लिए पहुंच गए हैं.
बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने कहा कि आज गांधीनगर लोकसभा क्षेत्र से भाजपा के प्रत्याशी के रूप में नामांकन करने जा रहा हूं. मुझे आज 1982 के दिन याद आ रहे हैं. जब मैं यहां के एक छोटे से बूथ का बूथ अध्यक्ष था. गांधीनगर से लालकृष्ण आडवाणी, अटल बिहारी वाजपेयी जी सांसद रहे. मेरा सौभाग्य है कि भाजपा मुझे यहीं से सांसद बनाने जा रही है. भाजपा एक विचारधारा की पार्टी है. दीनदयाल जी के अंत्योदय के सिद्धांत पर आगे बढ़ने वाली पार्टी है. आज देश के सामने सवाल है कि देश को सुरक्षा कौन दे सकता है. देश को सुरक्षा सिर्फ नरेन्द्र मोदी जी और एनडीए की सरकार दे सकती है.
राजनाथ सिंह ने कहा कि जो काम मैंने साढ़े पांच साल में मैं नहीं कर पाया, वह अमित शाह ने अपने साढ़े चार साल के कार्यकाल में कर दिखाया है. आज यहां से अमित शाह जी अपना नामांकन करने जा रहे हैं. मैं उन्हें अपनी शुभकामनाएं देने आया हूं. मैं आश्वस्त हूं कि यहां की जनता उन्हें भरपूर आशीर्वाद देगी.
चौकीदार चोर नहीं, दोबारा पीएम बनना श्योर है: राजनाथगृहमंत्री राजनाथ सिंह ने मोदी सरकार की तारीफ की. उन्होंने कहा कि कांग्रेस आज पीएम नरेंद्र मोदी को गाली दे रही है. उसके नेता राहुल गांधी कहते हैं कि चौकीदार चोर है. मैं कार्यकर्ताओं से कहना चाहूंगा कि आप जवाब दीजिए और बोलिए- चौकीदार चोर नहीं, दोबारा पीएम बनना श्योर है.
उद्धव बोले- शिवसेना और बीजेपी के बीच मनमुटाव खत्म हो गयाशिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे ने कहा कि बहुत लोगों को आश्चर्य हुआ कि मैं आज यहां क्यों आया. कुछ लोग खुश थे कि शिवसेना और बीजेपी में मनमुटाव है, लेकिन मैं उन लोगों से कहना चाहूंगा कि हमारे बीच मनमुटाव खत्म हो गया है. अमित शाह से मेरा दिल मिल गया है. आज हमारी सोच एक है, विचार एक है, नेता एक है. विपक्ष पर निशाना साधते हुए उद्धव ने कहा कि उनका दिल मिले या न मिले, हाथ जरूर मिलना चाहिए.
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने अमित शाह की तारीफ की. उन्होंने कहा कि एक ओर जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई में देश आगे बढ़ रहा है, वहीं दूसरी ओर अमित शाह के नेतृत्व में बीजेपी दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी बन गई है. गांधीनगर सीट से अमित शाह की जीत सुनिश्चित है.
मंच पर शाह, उद्धव, राजनाथ, बादलजनसभा स्थल के मंच पर बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह पहुंच चुके हैं. उनके साथ गृहमंत्री राजनाथ सिंह, शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल, गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रुपाणी समेत कई मंत्री और पार्टी पदाधिकारी मौजूद हैं.
बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने अहमदाबाद में सरदार वल्लभ भाई पटेल की मूर्ति पर माल्यार्पण किया. इसके बाद वह जनसभा स्थल के लिए रवाना हो गए हैं.
‘माला सिन्हा के गाल की तरह गांधीनगर सीट’गुजरात की गांधीनगर से लालकृष्ण आडवाणी गए तो अमित शाह आए. ये वही सीट है, जिससे आडवाणी जीत का सिक्सर जड़ चुके हैं, अब आडवाणी का बैट अमित शाह थाम चुके हैं. 30 साल से गांधीनगर बीजेपी का गढ़ रहा, लेकिन इसे अभेद्य बनाने में अमित शाह की बड़ी भूमिका है. 23 साल से वो सीधे तौर पर यहां के इंचार्ज रहे. जब आडवाणी यहां से लड़ने आए तो अटल बिहारी वाजपेयी ने कहा था कि आपके लिए ये सीट माला सिन्हा के गाल की तरह है.
गांधीनगर सीट से नामांकन दाखिल करने के लिए अमित शाह घर से निकल चुके हैं. वह पहले एक जनसभा को संबोधित करेंगे. इसके बाद रोड शो होगा. रोड शो की भव्य तैयारी है. महिलाओं की टोली कलश लिए तैयार दिखी. युवकों ने मैं भी चौकीदार वाली टीशर्ट पहनी तो कुछ के हाथों डांडिया स्टिक दिखी.
23 साल पहले अमित शाह थे आडवाणी के चुनाव प्रभारीशनिवार को जब बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह पर्चा दाखिल करेंगे तो गांधीनगर सीट का इतिहास फ्लैशबैक में 28 साल पहले भी जाएगा. तब पहली बार बीजेपी के तब के सबसे प्रभावशाली नेता और अध्यक्ष लाल कृष्ण आडवाणी ने गांधीनगर से चुनाव जीता था. उस वक्त अमित शाह ही उनके चुनाव प्रचार के प्रभारी थे, लेकिन अब वक्त शाह के पीछे पीछे चल रहा है.
अमित शाह के नामांकन में आज NDA का शक्ति प्रदर्शनबीजेपी की गुजरात इकाई के प्रमुख जीतू वघानी ने शुक्रवार को कहा कि अमित शाह के नामांकन पत्र दाखिल करने के दौरान बीजेपी के सहयोगी दलों के नेताओं के अलावा राजनाथ सिंह और नितिन गडकरी जैसे केंद्रीय मंत्री मौजूद रहेंगे. इन सभी नेताओं के शनिवार को अहमदाबाद में एक रोड शो में शाह के साथ मौजूद रहने वाले हैं.
आडवाणी की जगह अमित शाह को टिकटबीजेपी के तरफ से गृह मंत्री राजनाथ सिंह,अरुण जेटली, नितिन गडकरी, स्मृति ईरानी, ओम माथुर जैसे बीजेपी के छोटे बड़े नेता इस नामांकन में अमित शाह के साथ रहेंगे. बीजेपी ने इस बार अमित शाह को गांधीनगर से उम्मीदवार बनाया है. अमित शाह पहली बार लोकसभा चुनाव लड़ रहे है. गांधीनगर बीजेपी की परमपरागत सीट मानी जाती है. बीजेपी के वरिष्ठ नेता लाल कृष्ण आडवाणी इस संसदीय सीट से पिछले कई वर्षों से गांधीनगर सीट से सांसद रहे हैं. आडवाणी 1998 से इस सीट का प्रतिनिधत्व कर रहे थे.
भव्य नामांकन, बीजेपी और एनडीए नेताओं का लगेगा जमावड़ाअमित शाह का नामांकन भव्य होने वाला है. इस मौके पर एनडीए गठबंधन पार्टी के बड़े नेता मौजूद होंगे. रोड शो में मुख्यमंत्री विजय रूपाणी, उपमुख्यमंत्री नितिन पटेल, भाजपा के चुनाव प्रभारी ओम माथुर, प्रदेश अध्यक्ष जीतू वाघाणी, केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी, केंद्रीय राज्यमंत्री पुरुषोत्तम रूपाला, मनसुख मांडविया, हरिभाई चौधरी के अलावा गांधीनगर व अहमदाबाद के सांसद, विधायक व कार्यकर्ता भी शामिल होंगे. राज्यसभा व लोकसभा के सदस्य,सांसद, विधायक तथा बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल होंगे. इस मौके पर अकाली दल से प्रकाश बादल, शिवसेना से उद्धव ठाकरे, राम विलास पासवान विशेष तौर पर नामांकन के समय मौजूद रहेंगे.